फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra working with mahesh babu in telugu film share varanasi launch from her eyes

'वाराणसी' के लॉन्च इवेंट की प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे की थी खास तैयारी, शेयर किया दिलचस्प वीडियो

Tue, 18 Nov 2025 09:17 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 18 Nov 2025 09:17 AM IST
सार

Priyanka Chopra Varanasi: प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की तेलुगु फिल्म 'वाराणसी' की खास झलक हाल ही में एक खास इवेंट के दौरान दिखाई गई। इसी तैयारी का एक खास वीडियो प्रियंका ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है।

विज्ञापन
priyanka chopra working with mahesh babu in telugu film share varanasi launch from her eyes
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

विस्तार

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी तेलुगु फिल्म 'वाराणसी' पर काम कर रही हैं। इस फिल्म के टीजर और टाइटल को हैदराबाद में ग्लोबट्रॉटर इवेंट में लॉन्च किया गया। इस मौके पर प्रियंका ने बहुत सुंदर साड़ी पहनी और तेलुगु में भाषण देकर सभी का दिल जीत लिया। इस इवेंट का एक खास वीडियो प्रियंका ने अपने सोशल हैंडल पर शेयर किया है।
विज्ञापन

प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी कितनी मेहनत वाली थी। वो तेलुगु में अपनी लाइन्स रिहर्सल करती दिखीं। रेड लाइट थेरेपी और फेस मास्क से अपनी स्किन ग्लो करती नजर आईं। भाषण के नोट्स तैयार किए और काफी नर्वस भी दिखीं। वीडियो में प्रियंका कहती दिखीं, 'फिल्म में एक्टिंग करने से ज्यादा लाइव स्टेज पर तेलुगु बोलना मुश्किल लगा।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


विज्ञापन
विज्ञापन

महेशा बाबू से हुई खास मुलाकात
वीडियो में प्रियंका को डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ लाइन्स प्रैक्टिस करते और साउथ एक्टर महेश बाबू के साथ हंसी-मजाक करते भी देखा गया। स्टेज पर जाने से पहले दोनों के बीच प्यारा मजाकिया पल भी कैमरे में कैद हुआ। भाषण में प्रियंका ने कहा, 'मैं यह फिल्म करने के लिए बहुत खुश हूं।' भाषण के बाद उन्होंने महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर और उनकी बेटी सितारा को गले लगाया। इस पोस्ट के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'वाराणसी लॉन्च मेरी नजर से।'
विज्ञापन

फिल्म 'वाराणसी' के बारे में
फिल्म 'वाराणसी' में प्रियंका चोपड़ा के अलावा साउथ स्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। फिल्म में महेश बाबू 'रुद्र' के किरदार और प्रियंका 'मंदाकिनी' का रोल कर रही हैं। वहीं पृथ्वीराज विलेन 'कुंभा' के किरदार में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed