सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Producer Vijay Kumar On Copyrights Legal Dispute With Firoz Nadiadwala Over Hera Pheri 3 Says Delay Proceeding

‘हेरा फेरी 3’ कॉपीराइट विवाद पर अब निर्माता विजय कुमार ने दी प्रतिक्रिया, फिरोज नाडियाडवाला को लेकर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 23 Mar 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Hera Pheri 3 Legal Dispute: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब फिल्म के कानूनी विवाद को लेकर निर्माता विजय कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

Producer Vijay Kumar On Copyrights Legal Dispute With Firoz Nadiadwala Over Hera Pheri 3 Says Delay Proceeding
हेरा फेरी - फोटो : आईएमडीबी
विज्ञापन

विस्तार

फैंस को ‘हेरा फेरी 3’ का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की जोड़ी की वापसी से फैंस काफी उत्साहित थे। लेकिन फैंस का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है, क्योंकि ये फिल्म अब कानूनी विवाद में फंस गई है। दक्षिण भारत के एक निर्माता और फिरोज नाडियाडवाला के बीच फिल्म के कॉपीराइट को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है। इस वजह से फिल्म की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब फिरोज नाडियाडवाला पर कॉपीराइट को लेकर आरोप लगाने वाले निर्माता विजय कुमार ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

Trending Videos

जानबूझकर कानूनी कार्यवाही में देरी कर रहे फिरोज नाडियाडवाला
पिंकविला के साथ अपनी हालिया बातचीत में विजय कुमार ने दावा किया कि फिरोज नाडियाडवाला जानबूझकर कानूनी कार्यवाही में देरी कर रहे हैं। विजय कुमार ‘हेरा फेरी’ फ्रैंचाइजी के स्वामित्व का दावा करने के लिए फिरोज नाडियाडवाला के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ‘हेरा फेरी’ फ्रैंचाइज के सारे अधिकार हमारे पास हैं। इस आदमी ने बिना अनुमति के दूसरी किस्त बना दी। दूसरी फिल्म के बाद उसने तीसरी फिल्म की घोषणा भी कर दी। तभी हमें इस स्थिति का पता चला और हमने उन्हें लेटर लिखा, लेकिन वह हमें टालते रहे। आखिरकार, हमें अदालत का रुख करना पड़ा और अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि कॉपीराइट्स हमारे पास हैं। 

सिर्फ पहली फिल्म का दिया था अधिकार, दूसरी फिल्म कॉपीराइट का उल्लंघन
विजय कुमार ने आगे कहा कि हमने केवल हिंदी वर्जन के लिए एक बार रीमेक का अधिकार दिया था। उन्होंने वह फिल्म बनाई, लेकिन फिर हमारी सहमति या जानकारी के बिना दूसरी फिल्म बना ली। किसी भी कारण से हमने उस समय इस मामले को आगे नहीं बढ़ाया।


हालांकि, जब उन्होंने तीसरी फिल्म बनाने की कोशिश की, तो हमने एक नोटिस जारी कर स्पष्ट रूप से कहा कि उनके पास कोई अधिकार नहीं हैं। दूसरी फिल्म भी अधिकारों का उल्लंघन थी।

Producer Vijay Kumar On Copyrights Legal Dispute With Firoz Nadiadwala Over Hera Pheri 3 Says Delay Proceeding
फिर हेरा फेरी - फोटो : IMDb

अदालत ने माना हमारे पास हैं कॉपीराइट्स
निर्माता ने आगे बताया कि तीसरी फिल्म के लिए फिरोज नाडियाडवाला ने पॉजिटिव जवाब नहीं दिया। इसके बजाय वो इसे किसी तीसरे पक्ष को बेचने या ट्रॉन्सफर करने की कोशिश कर रहे थे। तभी हमने अदालत का रुख किया और आईपीआर का मामला दर्ज कराया।

वो अदालत में पेश हुए हैं, लेकिन कार्यवाही में देरी करते रहे। मुझे नहीं पता कि वो क्या हासिल करना चाहते हैं, लेकिन अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि अधिकार हमारे पास हैं। हमें पूरा भरोसा है कि हमें वह आदेश भी मिल जाएगा। किसी को कॉपीराइट बेचने के सवाल पर निर्माता ने कहा कि फिरोज नाडियाडवाला के साथ मामला सुलझने के बाद ही अन्य विकल्पों पर विचार किया जा सकता है।

फरवरी में कोर्ट में पहुंचा मामला
फरवरी में मद्रास उच्च न्यायालय ने नाडियाडवाला से पूछा था कि क्या उनकी फिल्म 'हेरा फेरी 3' बन भी रही है या नहीं? क्योंकि एक प्रोडक्शन हाउस - सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल ने दावा किया है कि 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइज का कॉपीराइट उनके पास है, नाडियाडवाला के पास नहीं। सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड ने एक याचिका दायर की है जिसमें कहा गया है कि नाडियाडवाला को मलयालम ओरिजिनल फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' (1989) की केवल एक हिंदी रीमेक बनाने का अधिकार था, जिसे प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित 'हेरा फेरी' के रूप में 2000 में रिलीज किया गया था।

Producer Vijay Kumar On Copyrights Legal Dispute With Firoz Nadiadwala Over Hera Pheri 3 Says Delay Proceeding
हेरा फेरी - फोटो : एक्स- @moviestalkhindi
साल 2000 में हुई फ्रेंचाइजी की शुरुआत, तीसरे पार्ट को लेकर कब शुरू हुआ विवाद 
‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइज की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। ‘हेरा फेरी’ को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था और फिल्म में अक्षय कुमार (राजू), परेश रावल (बाबूराव गणपत राव आप्टे उर्फ बाबू भइया) और सुनील शेट्टी (श्याम) के किरदार में नजर आए थे। फिल्म को काफी पसंद किया गया और समय के साथ ये हिंदी सिनेमा की कल्ट कॉमेडी फिल्मों में शामिल हो गई।

इसके बाद साल 2006 में ‘फिर हेरा फेरी’ रिलीज हुई। इसका निर्दशन नीरज वोरा ने किया, जिन्होंने दोनों फिल्मों की कहानी भी लिखी है। इसमें भी फिल्म की लीड कास्ट वो ही रही। इसके बाद पिछले साल मेकर्स ने ‘हेरी फेरी 3’ की आधिकारिक घोषणा की।

लेकिन फिल्म पहले तब विवादों में आ गई, जब परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच विवाद सामने आया। जिसके बाद परेश रावल ने फिल्म से अचानक हटने का फैसला लिया। हालांकि, मामला बढ़ने पर परेश रावल बाद में फिल्म में वापस आ गए।

पिछले महीने परेश रावल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म अब अक्षय कुमार और प्रोड्यूसर के बीच मनमुटाव के चलते अटकी है। लेकिन अब फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है। ऐसे में अब देखना ये है कि इस विवाद में आगे क्या होता है और क्या फैंस को ‘हेरी फेरी 3’ देखने को मिल पाएगी या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed