फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Producer Vipul Shah Talk About Ongoing Protests Against Film The Kerala Story 2 Screening

‘गुंडागर्दी के जरिए स्क्रीनिंग रोकने की कोशिश’, 'द केरल स्टोरी 2' के प्रोड्यूसर विपुल शाह की तीखी प्रतिक्रिया

Sat, 28 Feb 2026 07:38 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 28 Feb 2026 07:38 PM IST
सार

Movie The Kerala Story 2 Producer Vipul Shah: केरल हाईकोर्ट ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ पर लगा स्टे हटाया तो शुक्रवार को यह फिल्म रिलीज हुई। लेकिन अभी कई जगहों पर इसे लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, कई जगह फिल्म के शो कैंसिल हो रहे हैं। ऐसे में प्रोड्यूसर विपुल शाह ने इन बातों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Producer Vipul Shah Talk About Ongoing Protests Against Film The Kerala Story 2 Screening
'द केरल स्टोरी 2' के प्रोड्यूसर विपुल शाह - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

शुक्रवार देर शाम देश भर के सिनेमा हॉल में 'द केरल स्टोरी 2' की स्क्रीनिंग शुरू हुई। फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने रिलीज को लेकर हुए विवाद पर बात की। साथ ही फिल्म को लेकर जो प्रदर्शन हो रहे हैं, उन पर भी राज्य सरकार से कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन

केरल को गलत तरीके से नहीं दिखाया है 
एएनआई से की गई हालिया बातचीत में विपुल अमृतलाल शाह ने कहा, ‘कुछ लोगों को गलतफहमी थी कि हम केरल को गलत तरीके से दिखाना चाहते हैं, इसीलिए वे कोर्ट गए। कोर्ट ने स्टे लगाया। हायर कोर्ट ने स्टे हटा दिया। जो लोग वहां गए, वे गलतफहमी के शिकार हैं। मैं उनके बारे में और बात नहीं करना चाहता हूं। लेकिन आपके जरिए मैं केरल के लोगों से कहना चाहता हूं कि उनको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। हमारी फिल्म केरल को गलत तरीके से नहीं दिखाती है। न ही यह केरल के लोगों के बारे में बुरा बोलती है। यह बस केरल में हुई एक अलग घटना है। बस हमने इसे फिल्म में ड्रामैटिक तरीके से दिखाया है।’

विज्ञापन

विपुल बोले- एक लॉबी एक्टिव हो गई 
फिल्म प्रोड्यूसर विपुल शाह ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ की स्क्रीनिंग के खिलाफ चल रहे प्रोटेस्ट पर भी रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, ‘चेन्नई और केरल दोनों जगह से खबरें आ रही हैं। यह कोर्ट का ऑर्डर है, इसलिए वे कानूनी तौर पर फिल्म को नहीं रोक सकते। इन दोनों राज्यों में एक लॉबी एक्टिव हो गई है जो गुंडागर्दी के जरिए फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने की कोशिश कर रही है। दोनों राज्यों के CM को इन लोगों के खिलाफ तुरंत और सख्त एक्शन लेना चाहिए। मैं कोर्ट से अपील करता हूं कि अगर वे हमारे अधिकारों की रक्षा करने में फेल रहते हैं तो राज्य सरकारों को ऑर्डर दें।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था फिल्म से जुड़ा पूरा विवाद?
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर जब रिलीज हुआ तो इसे लेकर विवाद खड़ा हाे गया। कुछ लोग फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए कोर्ट पहुंच गए। केरल हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं में 'द केरल स्टोरी 2' के मेकर्स को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मिले सर्टिफिकेशन को चुनौती दी गई थी। इन याचिकाओं में दावा किया गया कि फिल्म में केरल को गलत तरीके से दिखाया गया। इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। फिल्म की रिलीज को चुनौती देने वाली याचिकाओं में, याचिकाकर्ता ने कहा कि फिल्म का टाइटल और प्रमोशनल मटीरियल दोनों ही केरल को गलत तरीके से दिखाते हैं। उनमें ऐसे थीम हैं जो भाईचारा बिगाड़ सकते हैं, कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ सकते हैं। एक याचिका में टाइटल से 'केरल' हटाने के लिए भी निर्देश देने की मांग की गई थी। पहले कोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई लेकिन बाद में इस पर लगा स्टे हटा दिया। अब यह फिल्म सिनेमाघरों में मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed