सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Project Hail Marry Passes 400 Million Worldwide Know Its Box Office Collection Amid Dhurandhar 2 Success

‘धुरंधर 2’ की कमाई में आई गिरावट, ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने छुआ 4 हजार करोड़ का आंकड़ा; जानें कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 08 Apr 2026 08:03 AM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। वहीं ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भी वर्ल्डवाइड ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जानिए दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। 

Project Hail Marry Passes 400 Million Worldwide Know Its Box Office Collection Amid Dhurandhar 2 Success
धुरंधर 2 और प्रोजेक्ट हेल मेरी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ दुनियाभर में 20 मार्च को रिलीज हुई थी, वहीं इसको भारत में 26 मार्च को रिलीज किया गया था। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है।

Trending Videos


जहां एक तरफ धुरंधर द रिवेंज फिल्म भारत में एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं दूसरी ओर प्रोजेक्ट हेल मेरी भी दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्मों ने मंगलवार के दिन कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Project Hail Marry Passes 400 Million Worldwide Know Its Box Office Collection Amid Dhurandhar 2 Success
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी फिल्म 
फिल्म को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.10 करोड़ की कमाई की थी।

वहीं इससे पहले सोमवार के दिन फिल्म ने 10 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस रविवार के बाद फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली है। फिल्म का इंडिया में टोटल नेट कलेक्शन 1,033.37 करोड़ रुपये हो गया है। 

Project Hail Marry Passes 400 Million Worldwide Know Its Box Office Collection Amid Dhurandhar 2 Success
प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : एक्स

‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने बनाया रिकॉर्ड
‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ दुनियाभर में 20 मार्च को रिलीज हुई थी, वहीं इसको भारत में 26 मार्च को रिलीज किया गया था। हालांकि 'धुरंधर 2' की वजह से इस फिल्म को भारत में कम शोज भी मिले हैं। इसके बावजूद फिल्म को लोगों से खासा प्यार मिल रहा है।

फिल्म ने मंगलवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। रविवार के बाद से इसकी कमाई में भी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म का इंडिया में टोटल नेट कलेक्शन 41.40 करोड़ पहुंच गया है। इस प्रदर्शन के साथ, प्रोजेक्ट हेल मैरी अब भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली स्पेस फिल्म बन गई है, जिसने ‘इंटरस्टेलर’ और ‘ग्रेविटी’ को पीछे छोड़ दिया है।

Project Hail Marry Passes 400 Million Worldwide Know Its Box Office Collection Amid Dhurandhar 2 Success
धुरंधर 2, प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : यूट्यूब

दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेर रही हैं। बता दें कि ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है, और फिल्म ने अबतक दुनियाभर में 4 हजार करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,641.21 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed