{"_id":"5ad1a9f44f1c1b3a0b8b46d7","slug":"raazi-making-video-alia-bhatt-reveals-the-most-terryfing-job-done-by-her-in-filming-raazi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'राजी' की शूटिंग के दौरान इस चीज से डर गई थीं आलिया, फिर अपने आप को ऐसे संभाला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म 'राजी' की शूटिंग के दौरान इस चीज से डर गई थीं आलिया, फिर अपने आप को ऐसे संभाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट ने 6 साल के छोटे से करियर में कई दमदार किरदार निभाकर खुद को एक बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित किया है। 'हाइवे' से लेकर 'उड़ता पंजाब' और 'डियर जिंदगी' में आलिया ने अलग-अलग किरदार निभाकर सबको अपनी एक्टिंग का फैंन बना लिया। एक बार फिर उनकी अपकमिंग फिल्म 'राजी' में उनका किरदार काफी चुनौतीपूर्ण है।
2 of 5
alia bhatt raazi
फिल्ममेकर्स ने 'राजी' का मेकिंग वीडियो रिलीज किया है। इस वीडियो में आलिया ने बताया कि फिल्म में उनका सहमत का किरदार है। आलिया ने बताया खुद को सहमत के किरदार में ढालने के लिए उन्होंने क्या क्या किया।
3 of 5
alia bhatt raazi
इस विडियो में आलिया ने बताया है कि उन्हें जासूस का किरदार करने में बहुत मजा आया। इसके अलावा उन्होंने फिल्म से अपने सबसे डरावने अनुभव को भी शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alia bhatt raazi
करन जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन की ओर से यह वीडियो यू-ट्यूब पर शेयर किया है। वीडियो में डायरेक्टर मेघना गुलजार और एक्शन डायरेक्टर हरपाल सिंह ने आलिया के काम के बारे में बात की है।
विज्ञापन
5 of 5
alia bhatt raazi
बता दें कि 'राजी' की कहानी हरिंदर एस सिक्का के नॉवेल 'कॉलिंग सिक्का' से प्रेरित है। फिल्म 11 मई को रिलीज होगी। 'राजी' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। इस फिल्म के अलावा आलिया करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' और जोया अख्तर की 'गली ब्वॉय' में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।