26 सेकेंड के एक वीडियो ने प्रिया प्रकाश वॉरियर को सोशल मीडिया पर इतना पॉपुलर बना दिया था कि वह कुछ ही घंटों में देश की जानीमानी हस्ती बन गईं। इस वीडियो की वजह से वह इंटरनेट सेंसेशन गर्ल बन गई हैं। आपको बता दें कि प्रिया ने उस वीडियो में सिर्फ अपने फेशियल एक्सप्रेशन्स का इस्तेमाल कर लोगों को रातोंरात अपना दीवाना बना दिया है। मलयालम अभिनेत्री एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं लेकिन इस बार एक फनी वीडियो की वजह से जिसे इंटरनेट पर शेयर किया गया है।
अब प्रिया प्रकाश को इस शख्स ने अपनी आंखों से किया घायल, इंटरनेट पर मिनटों में वायरल हुआ वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिया प्रकाश वॉरियर इस वीडियो में भी आंखों से इशारा कर रही हैं और उनको इसका जवाब भी मिल रहा है। इस वीडियो में प्रिया प्रकाश और एक शख्स दिख रहे हैं जिसमें वह एक दूसरे को इशारों से गोलियां मार रहे हैं। यह वीडियो काफी फनी है और प्रिया प्रकाश का अंदाज तो हमेशा की तरह बेहद जबरदस्त है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटो के अंदर इस वीडियो को 1 लाख बार देखा जा चुका है।
A post shared by Voompla (@voompla) on
आपको बता दें कि वह अपनी पहली मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' (Oru Adaar Love) के रिलीज होने से पहले ही देशभर में फेमस हो गई थीं। 'मनिक्य मलाराया पूवी (Manikya Malaraya Poovi)' वीडियो में उनकी आंखों के इशारों ने लोगों का दिल जीत लिया था।
आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश वॉरियर का जन्म त्रिशूर (केरल) में हुआ था। रातोंरात सोशल मीडिया पर छा जाने वाली प्रिया फिलहाल त्रिशूर के विमला कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही हैं। अपनी फिल्म 'ओरू अदार लव' में भी प्रिया ने एक छात्रा का किरदार निभाया है। उनकी यह फिल्म रिलीज हो चुकी है। फिलहाल प्रिया नए प्रोजेक्ट की तलाश में हैं।