कठुआ में 8 साल की बच्ची से गैंग रेप की खबर से पूरा देश हिल गया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों ने बच्ची और उसके परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए मुहिम चलाई है । पिछले दो दिनों से बॉलीवुड सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं ।
कठुआ गैंगरेप पर सोनम कपूर ने बोली ऐसी बात भड़क उठी ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर लगाई लताड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर ने भी टि्वटर पर एक पोस्ट शेयर की । इस तस्वीर में सोनम हाथ में एक नोट लेकर खड़ी हैं । जिस पर लिखा है, 'मैं हिंदुस्तान हूं और मैं शर्मिंदा हूं । हमें अपनी बच्ची के लिए इंसाफ चाहिए । 8 साल की बच्ची का गैंग रेप और मर्डर देवी के स्थान पर हआ ।'
इस रेप के लिए सोनम ने पूरे देश को जिम्मेदार ठहराया है । सोनम का यह ट्वीट एक्ट्रेस कोएना मित्रा को पसंद नहीं आया । कोएना ने सोशल मीडिया पर ही सोनम को लताड़ लगाई । बच्चियों के साथ हुए रेप के कुछ आंकडो़ं को कोएना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ।
Any comments @sonamakapoor? You condemded a heinous crime(I appreciate) but gave it a communal twist "Fake Hindus " .
Kindly do the same for all . How can you blame an entire religion for this Rape.
These victims are ours too! 👇#justiceForAll 😊 pic.twitter.com/8tFtLWT1tL
अपनी इस पोस्ट में कोएना ने सोनम को टैग करते हुए पूछा, 'कोई कमेंट?आपने एक घिनौने अपराध के खिलाफ आवाज उठाई जिसकी मैं इज्जत करती हूं । लेकिन इसे आपने सांप्रदायिक मोड़ दे दिया है । हमें इन सभी के लिए शर्मिंदा होने की जरूरत है ।'
'सिर्फ इस रेप के लिए सभी धर्मों को जिम्मेदार कैसे ठहराया जा सकता है । ये सब पीडि़त भी हमारे हैं ।' अपने इस पोस्ट के जरिए कोएना ने उन रेप को भी उजागर किया जो हाल ही में हुए हैं । लेकिन उन्हें ऐसी मीडिया कवरेज नहीं मिली जो कठुआ रेप केस को मिली है ।