फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरकरार है टाइगर श्रॉफ की 'बागी2' का मैजिक, 200 करोड़ कमाकर मचाया तहलका

Sat, 14 Apr 2018 01:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff Baaghi2 box office collection earns more than 200 crore rupees
baaghi 2
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को 'बागी2' की सफलता ने ऐसे मुकाम पर पहुंचा दिया है जहां तक पहुंचना बड़े-बड़े एक्टर्स के लिए मुश्किल है। महज 3 साल के फिल्मी सफर में टाइगर ने अपनी पांचवीं फिल्म 'बागी2' की धमक से बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। इस फिल्म ने महज दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
Tiger Shroff Baaghi2 box office collection earns more than 200 crore rupees
baaghi 2
ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वरुण धवन की 'अक्टूबर' और इरफान खान की 'ब्लैकमेल' से इस फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। इन दोनों फिल्मों के होते हुए भी इस फिल्म ने अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनाए रखी। भारत में यह फिल्म अब तक 148.45 करोड़ की कमाई कर चुकी है जबकि वर्ल्डवाइड इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा 232 करोड़ पहुंच गया है।
Tiger Shroff Baaghi2 box office collection earns more than 200 crore rupees
baaghi 2
इस फिल्म ने ओपनिंग के साथ ही 'पद्मावत' फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। वहीं अब 'बागी2' फिल्म वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में 'पद्मावत' के बाद 14 दिन में 232 करोड़ कमाने वाली दूसरी ग्रॉसर फिल्म बन गई है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह आंकड़ा 250 करोड़ पार कर सकता है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff Baaghi2 box office collection earns more than 200 crore rupees
baaghi 2
टाइगर श्रॉफ भरपूर एक्शन की वजह से लोगों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे। 'बागी2' 60 करोड़ के बजट में बनी है। जिसमें प्रोडक्शन का बजट करीब 45 करोड़ है वहीं प्रमोशन पर 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए। फिल्म ने 3 दिन में ही अपनी लागत निकालकर मुनाफा करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
Tiger Shroff Baaghi2 box office collection earns more than 200 crore rupees
Baaghi 2‬
73 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'बागी 2' साल 2018 की सबसे ज्यादा वीकेंड पर कमाने वाली दूसरी फिल्म बन गई थी। आपको बता दें, टाइगर की यह पहली फिल्म है जो देश भर में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इसे विदेश में 625 स्क्रीन्स मिली हैं। इसमें इटली और म्यांमार जैसे 45 देश शामिल हैं।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed