फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Race 2 weekend Box Office Collections

'रेस 2' ने की रॉकिंग ओपनिंग

Mon, 28 Jan 2013 02:08 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Mon, 28 Jan 2013 02:08 PM IST
विज्ञापन
Race 2 weekend Box Office Collections

बीते सप्ताह शुक्रवार फिल्म 'रेस' का सीक्वल 'रेस 2' रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का वीकेंड कलेक्शन बेहद शानदार रहा।

विज्ञापन


सैफ अली खान, जॉन अब्राहम और अनिल कपूर के साथ अमीषा पटेल, जैकलीन फर्नांडिस और दीपिका पादुकोण स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के बिजनेस चार्ट में नंबर वन पर है।
विज्ञापन


50 करोड़ का वीकेंड कलेक्शन कर 'रेस 2' ने 2013 के सभी वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'रेस 2'  को पूरे भारत में 25 जनवरी को 3,200 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का शुक्रवार को 70-80% कलेक्शन ही रहा जबकि शनिवार को रिपिब्लिक डे हॉलीडे होने के कारण इस फिल्म ने शुक्रवार के मुकाबले शनिवार अधिक बिजनेस किया हालांकि रविवार को शनिवार के मुकाबले कम कलेक्शन हुआ।

शुक्रवार को जहां फिल्म ने लगभग 15.12 करोड़ रूपए का बिजनेस किया वहीं शनिवार को लगभग 20.72  करोड़ रूपए का बिजनेस किया। वहीं रविवार को 15.51 करोड़ रूपए का बिजनेस किया। 'रेस 2'  का अब तक का कुल कलेक्शन लगभग 51.35 करोड़ रूपए का रहा। ट्रेड एक्स्पर्ट्स की माने तो दूसरे सप्ताह तक ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed