फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Race 4 update Sanam Teri Kasam Harshvardhan Rane to play villain in Saif Ali Khan action thriller?

Race 4: रेस की चौथी किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट? सैफ अली खान के अपोजिट विलेन के तौर पर हुई इस एक्टर की एंट्री

Sun, 09 Mar 2025 02:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 09 Mar 2025 02:04 PM IST
सार

Race 4: रेस की चौथी फ्रेंचाइजी को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है, जिसे सुनने के बाद इस फिल्म के प्रशंसक खुश हो जाएंगे। फिल्म में कथित तौर पर सैफ अली खान के बाद अब इस अभिनेता की एंट्री हुई है, जो फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे।
 

विज्ञापन
Race 4 update Sanam Teri Kasam Harshvardhan Rane to play villain in Saif Ali Khan action thriller?
जानिए कौन होगा रेस 4 का विलेन? - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan

विस्तार

सैफ अली खान कथित तौर पर 'रेस 4' के साथ वापसी करने वाले हैं। हालांकि, अभी फिल्म के बाकी कलाकारों और शूटिंग की जगहों के बारे में जानकारी नहीं आई है। लेकिन हाल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के खलनायक के रोल में इस बॉलीवुड अभिनेता को फाइनल कर लिया गया है।
विज्ञापन

रेस 4 का खलनायक कौन?
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, हर्षवर्धन राणे, जो 2025 में सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक बन गए हैं, जिसकी वजह है उनकी फिल्म 'सनम तेरी कसम' की दोबारा रिलीज की सफलता। जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर हर्षवर्धन फिल्म 'रेस 4' में विलेन के किरदार में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैफ भी होंगे रेस 4 का हिस्सा? 
जब से एक्शन थ्रिलर फिल्म रेस की चौथी प्रेंचाइजी रेस 4 के आने की बात सामने आई है, तभी से रेस फिल्म के प्रशंसकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। पहले यह खबर आई थी की सैफ अली खान रेस 4 का हिस्सा होंगे, वहीं अब हर्षवर्धन के जुड़ने से फिल्म रेस 4 को एक नया मोड मिल गया है।
विज्ञापन

रेस 4 की बाकी स्टार कास्ट को लेकर चर्चा
कथित तौर पर 'रेस 4' के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी सामने आया था। बॉलीवुड हंगामा से बाततीच के दौरान रेस फिल्म के लेखक शिराज अहमद ने बताया कि 'रेस 4' की शूटिंग जनवरी 2025 से शुरू होगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्क्रिप्ट और कास्टिंग लगभग तैयार है। शिराज अहमद ने ये भी कहा कि 'रेस 4' की कहानी पहले दो फिल्मों की दुनिया को आगे बढ़ाएगी और उनमें हुई घटनाओं को जोड़ेगी। रेस सीरीज की आखिरी फिल्म रेमो डिसूजा ने बनाई थी, जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह और साकिब सलीम जैसे सितारे थे। अब फिल्म 'रेस' के प्रशंसक इसकी चौथी किस्त के ऑफिशियल एलान का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
Sholay Special Screening: रिलीज के 50 साल पूरे होने पर IIFA में हुई शोले की स्पेशल स्क्रीनिंग, जानिए डिटेल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed