सब्सक्राइब करें

B'dy Spcl: इस डायरेक्टर ने दिया था अक्षय कुमार को पहला ब्रेक, पढ़िए उनकी 10 फिल्मों के बारे में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 06 Mar 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
raj n sippy birthday special here his 10 films stories
राज एन सिप्पी - फोटो : फाइल फोटो

भारतीय सिनेमा उद्योग में अस्सी के दशक से सक्रिय फिल्म निर्माता-निर्देशक राज एन सिप्पी का आज जन्मदिन है। मुंबई में 6 मार्च 1948 को जन्मे राज एन सिप्पी को राज सिप्पी के नाम से भी जाना जाता है। सिप्पी ने विनोद खन्ना के साथ 'इंकार', 'सत्यमेव जयते', मिथुन चक्रवर्ती के साथ 'बॉक्सर' और 'बाजी' फिल्में बनाई थीं। उन्होंने अक्षय कुमार की पहली फिल्म 'सौगंध' और संजय दत्त-जीतेंद्र स्टारर 'थानेदार' का निर्देशन भी किया था। आज उनके जन्मदिन पर जानिए 10 बेहतरीन फिल्मों के बारे में...

raj n sippy birthday special here his 10 films stories
इनकार - फोटो : फाइल फोटो

इनकार
साल 1978 में आई फिल्म 'इनकार' के गानों ने बॉलीवुड में धमाल मचा दिया था। खासतौर पर मुंगड़ा गाना सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ। राज एन सिप्पी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विनोद खन्ना, विद्या सिन्हा, श्रीराम लागू, अहमद खान लीड रोड में थे। जबकि फिल्म का म्यूजिक राजेश रोशन का था

raj n sippy birthday special here his 10 films stories
सत्ते पे सत्ता - फोटो : फाइल फोटो

सत्ते पे सत्ता
1982 में बनी कॉमेडी-एक्शन फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' का निर्देशन भी राज एन सिप्पी ने किया था। इसमें अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, अमजद खानन, रंजीत, सचिन, शक्ति कपूर, पेंटल, विजयेन्द्र घाटगे, सुधीर, सारिका, कंवलजीत सिंह, प्रेमा नारायण, मैक मोहन और कल्पना अय्यर ने अहम भूमिकाएं निभाईं। ये फिल्म अमिताभ के करियर की हिट फिल्म साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
raj n sippy birthday special here his 10 films stories
कयामत - फोटो : फाइल फोटो

कयामत
1983 में रिलीज हुई राज सिप्पी के निर्देशन में बनी फिल्म 'कयामत' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, स्मिता पाटिल और पूनम ढिल्लन इस फिल्म के लीड रोल में थे। फिल्म का म्यूजिक आरडी बर्मन और गीत मजरूह सुल्तानपुरी के थे।

विज्ञापन
raj n sippy birthday special here his 10 films stories
बॉक्सर - फोटो : फाइल फोटो

बॉक्सर
1984 में आई राज सिप्पी की 'बॉक्सर' फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती लीड रोल में थे। स्ट्र्गलर बॉक्सर के किरदार ने मिथुन को 80-90 के दशक का सुपरस्टार बना दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed