फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थडे से एक दिन पहले काशी पहुंचीं जाह्नवी, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लिया चाट-लस्सी का मजा

Wed, 06 Mar 2019 09:16 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 06 Mar 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor birthday she visits Kashi Vishwanath Temple and taste local street food
janhvi kapoor
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर आज यानी 6 मार्च को अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। पिछले साल जाह्नवी के जन्मदिन से 15 दिन पहले 24 फरवरी को उनकी मां श्रीदेवी का निधन हो गया था। तब जाह्नवी ने अनाथ आश्रम जाकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था । इस बार जाह्नवी मंगलवार को काशी पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ की पूजा की और आशीर्वाद लिया।
janhvi kapoor birthday she visits Kashi Vishwanath Temple and taste local street food
janhvi kapoor
इसके अलावा जाह्नवी ने नाव पर बैठ सैर की। साथ ही शाम के समय बजडे़ पर बैठकर गंगा आरती देखी। दर्शन के बाद जाह्नवी मंदिर से बाहर निकलीं। यहां लाइन में लगे भक्तों ने उन्हें देखा और हाथ हिलाया। जाह्नवी ने भी अपने फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। 
janhvi kapoor birthday she visits Kashi Vishwanath Temple and taste local street food
janhvi kapoor
इस दौरान जाह्नवी सफेद रंग का चिकन कुर्ता और प्लाजो पहने सिंपल लुक में नजर आईं। मंदिर के बाहर लोगों ने उनकी तस्वीरें ली तो उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया। इसके बाद वह कचौड़ी गली की प्रसिद्ध ब्लू लस्सी की दुकान पर पहुंची । 
विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor birthday she visits Kashi Vishwanath Temple and taste local street food
janhvi kapoor
जाह्नवी को लस्सी बहुत पसंद है । यहां उन्होंने लस्सी पी। इसके बाद जाह्नवी खारीदारी के लिए काशी की गलियों में भी घूमीं और बनारसी पान का भी स्वाद लिया। जाह्नवी ने बनारस की मशहूर टमाटर चाट का भी मजा लिया। जाह्नवी ने चाट की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगाई है। 
 
विज्ञापन
janhvi kapoor birthday she visits Kashi Vishwanath Temple and taste local street food
janhvi kapoor
उन्होंने स्टोरी पर लिखा, 'कुछ सपने सच जरूर होते हैं ।' शाम को पिता बोनी कपूर के साथ गंगा पूजन किया और आरती देखी। यहां गंगा सेवा निधि की ओर से अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया गया। जाह्नवी के काम की बात करें तो वो गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आएंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed