फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's Day: 12 की उम्र में छोड़ गए पिता, इंस्पेक्टर बनना था...पर करोड़ों दिलों की धड़कन बन गई

Wed, 06 Mar 2019 08:58 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 06 Mar 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
Women's Day 2019, Bollywood Actress Sapna Choudhary Success Story
sapna choudhary - फोटो : instagram
वूमेन्स डे के मौके पर हम आपको सुना रहे हैं, उस लड़की की कहानी, जिसके सिर से 12 साल की उम्र में पिता का साया उठ गया था। वह इंस्पेक्टर बनना चाहती थी, लेकिन करोड़ों दिलों की धड़कन बन गई, जानिए कैसे।
Women's Day 2019, Bollywood Actress Sapna Choudhary Success Story
sapna choudhary - फोटो : instagram
बिग बॉस-11 में धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड में एंट्री करके वाहवाही लूट रही सपना चौधरी इंस्पेक्टर बनना चाहती थीं। वह खुद बताती हैं कि उन्हें नाचने गाने का शौक है, लेकिन डांसिंग को करियर बनाना पड़ेगा, ये नहीं सोचा था। वह तो पुलिस में जाना चाहती थीं, लेकिन एक घटना ने उनके सपने चूर-चूर कर दिए। दिल की ख्वाहिश दिल में ही दबी रह गई और सपना चौधरी बन गई डांसर, जिसके एक ठुमके पर आज करोड़ों तालियां बजती हैं।

 
Women's Day 2019, Bollywood Actress Sapna Choudhary Success Story
sapna choudhary - फोटो : instagram
सपना चौधरी ने 12 साल की उम्र में पिता को खो दिया, फिर अपने दम पर मां, भाई और बहन को पाला। सपना चौधरी ने बिग बॉस 11 में पहुंचकर सनसनी फैलाई और अब बॉलीवुड में एंट्री करके धमाल मचा रही हैं। इनकी एक झलक पाने को लोग पागल हुए रहते हैं, नाम है सपना चौधरी। इन्हें उनके गानों और डांस ने सुपरहिट बनाया। वहीं एक गाने ने उन्हें जहर खाने पर मजबूर कर दिया। लेकिन इस दौर ने उन्हें लोकप्रियता की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Women's Day 2019, Bollywood Actress Sapna Choudhary Success Story
sapna choudhary - फोटो : instagram
आज सपना चौधरी उस मुकाम पर हैं, जहां पहुंचना हर किसी का सपना होता है, लेकिन किस्मत साथ नहीं देती। सपना चौधरी आज देश भर में स्टेज शो करती हैं और जहां भी परफॉर्म करती हैं, अपने बोल्ड डांस से महफिल लूट लेती हैं। हजारों की संख्या में लोग उनका डांस देखने पहुंचते हैं, कई बार हंगामा भी हो जाता है। लेकिन सपना चौधरी दीवाना बनाकर रख देने वाली सनसनी कैसे बनी, पढ़िए उनके संघर्ष की कहानी...
विज्ञापन
Women's Day 2019, Bollywood Actress Sapna Choudhary Success Story
sapna choudhary - फोटो : instagram
25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले के कस्बा नजफगढ़ में सपना चौधरी का जन्म हुआ। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में ही एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र सिर्फ 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना चौधरी के कंधों पर आ गई। घर चलाने के लिए सपना चौधरी ने सिंगिंग और डांसिंग को करियर बना लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed