{"_id":"5c7f3bcebdec2213f932dfe7","slug":"kangana-ranaut-is-a-big-fan-of-pm-narendra-modi-but-she-do-not-want-to-join-politics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'खामोश' होने से पहले राजनीति में आने को लेकर कंगना ने ये दिया जवाब, पीएम मोदी पर दे चुकी हैं बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'खामोश' होने से पहले राजनीति में आने को लेकर कंगना ने ये दिया जवाब, पीएम मोदी पर दे चुकी हैं बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 06 Mar 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रनौत आज अपने टैलेंट की बदौलत न सिर्फ बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं बल्कि अपनी एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी शामिल हैं। कंगना की हालिया रिलीज फिल्म मणिकर्णिका को खूब तारीफ मिल रही है। इसके अलावा कंगना रनौत हमेशा किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहती ही हैं। बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना से हाल ही में जब पॉलिटिक्स ज्वाइन करने के बारे में सवाल किया गया तो कंगना ने कुछ इस तरह जवाब दिया।
2 of 5
कंगना
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने कहा कि वह पॉलिटिक्स में आने के लिए बिल्कुल भी इंट्रेस्टेड नहीं हैं। न ही उन्हें पॉलिटिक्स के बारे में कोई जानकारी है। कंगना ने कहा कि पॉलिटिक्स में जाने के बजाए वह एक्ट्रेस और फिल्म मेकर की भूमिका से ज्यादा खुश हैं।
3 of 5
kangana ranaut
इतना ही नहीं कंगना अक्सर पीएम मोदी की तारीफ करती भी नजर आती हैं इसी वजह से ऐसी अटकलें थीं कि कंगना जल्द ही बीजेपी जवॉइन कर सकती हैं। हाल ही में कंगना ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा था- लोग जान बूझकर कर उनकी निंदा करते हैं। उन्हें अपमानित और नीचा दिखाने का प्रयत्न करते हैं। इससे मन व्यथित होता है। मुझे लगता है कि देश और हम सुरक्षित हाथों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kangana Ranaut
कंगना ने पीएम की तारीफ करते हुए कहा था- पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश में एक रोष और आक्रोश था। उसके बाद की परिस्थितियों से निपटने के लिए एकमात्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही सक्षम थे। उनके अलावा कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की परिस्थितियों को उन्हें लगता है कि संभाल नहीं पाता। वैसे भी पीएम मोदी पहले से ही कंगना की समझदारी और अभिनय से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Kangana Ranaut
कंगना इन दिनों अपनी बायोपिक डायरेक्ट करने को लेकर भी चर्चा में हैं। 'बाहुबली' के स्क्रिप्ट राइटर केवी विजेन्द्र प्रसाद इस फिल्म को लिखेंगे और कंगना डायरेक्ट करेंगी। इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन कंगना की आने वाली फिल्म 'पंगा' और 'मेंटल है क्या' के बाद शुरू होगा। 'मेंटल है क्या' में राजकुमार राव कंगना के अपोजिट नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए राजकुमार राव और कंगना रनौत की जोड़ी दूसरी बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।