फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपोटिज्म पर पहली बार कंगना को मिला सारा का साथ, गिनाए स्टारकिड होने के क्या होते हैं फायदे

Wed, 06 Mar 2019 08:38 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 06 Mar 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
sara ali khan told about what is benefit of a starkid and nepotism
sara ali khan - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने कम ही समय में प्रसिद्धि पा ली है। उन्होंने पिछले साल फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था। फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए थे। बॉक्स ऑफिस पर केदारनाथ ने अच्छी कमाई की थी। साल 2018 के आखिर में सारा की दूसरी फिल्म सिंबा रिलीज हुई जो कि 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने में कामयाब रही। सक्सेस को एन्जॉय कर रहीं सारा फिलहाल अपना पूरा ध्यान करियर पर दे रही हैं।

sara ali khan told about what is benefit of a starkid and nepotism
sara ali khan

केदारनाथ के प्रमोशन के वक्त भी सारा कई मुद्दों पर जिस तरह अपनी बात रखती थीं उसकी क्रिटिक्स ने काफी सराहना की। बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से नेपोटिज्म यानी भाई-भतीजावाद का मुद्दा छाया हुआ है। इसकी शुरुआत तब हुई जब कंगना रनौत ने करण जौहर को भी इसके लपेटे में ले लिया और कहा कि वो नेपोटिज्म को बढ़ावा देने वाले लोगों में शामिल हैं। अब जब सारा से नेपोटिज्म पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर खुलकर बात की।

sara ali khan told about what is benefit of a starkid and nepotism
sara ali khan - फोटो : social media

एक मैगजीन के इंटरव्यू में सारा ने इस बात को स्वीकार किया कि एक स्टारकिड होने के फायदे मिलते हैं। सारा ने कहा कि 'आपकी पहुंच सभी बड़े लोगों से सीधे होती है। अगर आप स्टारकिड नहीं हैं तो ऐसा मुश्किल हो जाता है। इंडस्ट्री में लोगों की जान-पहचान मायने रखती है और इससे आपकी मदद होती है। मैं इससे इनकार नहीं कर सकती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan told about what is benefit of a starkid and nepotism
sara and saif - फोटो : twitter

सारा ने आगे कहा कि 'मुझे एक फायदा यह भी मिलता है कि मैं कभी भी करण जौहर को फोन कर सकती हूं या रोहित शेट्टी के ऑफिस जा सकती हूं। साथ ही आपके साथ एक सुरक्षा भी होती है कि कोई गलत फायदा नहीं उठा सकता है लेकिन ये ध्यान रखना चाहिए कि हमने ऐसी चीजें मांगी नहीं या हमें ऐसा चुनने का मौका मिला हो। आगे के लिए रास्ता हमारे लिए भी उतना ही मुश्किलों भरा ही है। हम भी उतनी ही मेहनत करते हैं।'

विज्ञापन
sara ali khan told about what is benefit of a starkid and nepotism
sara alii khan with amrita singh - फोटो : social media

बॉलीवुड में भले ही कई लोग जब इस विषय पर बात तक नहीं करते। वहीं सारा ये मानने में बिल्कुल नहीं हिचकिचाती कि स्टारकिड होने के फायदे मिलते हैं। जाहिर है सारा की बातें सुनकर कंगना जरूर खुश होंगी कि आखिर बॉलीवुड में कोई तो स्टारकिड है जो नेपोटिज्म की बातें मानता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed