फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाह्नवी कपूर के जन्मदिन और हॉलीवुड अभिनेता ल्यूक पैरी के निधन सहित ये हैं एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें

Wed, 06 Mar 2019 08:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 06 Mar 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor birthday and luke perry death here is top entertainment news
Janhvi Kapoor
22 साल की हुईं जाह्नवी कपूर

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर 22 साल की हो गई हैं। 6 मार्च 1997 को जन्मीं जाह्नवी ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। अभी तक उनके खाते में सिर्फ एक ही फिल्म है, लेकिन वो अपनी आने वाली मूवी गुंजन सक्सेना की बायोपिक में जुटी हैं। जाह्नवी के जन्मदिन से कुछ ही महीने पहले 2018 में श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था हालांकि उससे पहले ही उन्होंने बेटी के जन्मदिन के लिए खास तैयारियां कर रखी थीं। 

पढ़ें: जाह्नवी को जन्मदिन पर सरप्राइज देना चाहती थीं श्रीदेवी, एक महीने पहले ही कर ली थी तैयारी लेकिन...
janhvi kapoor birthday and luke perry death here is top entertainment news
सोनाली - फोटो : Vogue

फोटो में दिखा सोनाली का कट
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे किसी रोल मॉडल से कम नहीं हैं। अपनी फिल्मों से तो उन्होंने सबको अपना दीवाना बनाया, लेकिन अब वह लोगों को इंस्पायर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने Vogue India को अपने बाल कटवाने के बारे में बताया कि अब वह बिना बालों के लुक को लेकर ठीक हैं। वह अपने बालों को मिस नहीं करती हैं। फिर भी बाल उनके लिए सब कुछ थे। इसके साथ ही सोनाली ने फोटो शूट कराया जिसमें उनकी सर्जरी के दौरान लगे कट को साफ देखा जा सकता है।

janhvi kapoor birthday and luke perry death here is top entertainment news
sara ali khan
नेपोटिज्म पर बोलीं सारा
इन दिनों बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस मामले पर कई बार तीखी बहस भी देखने को मिली है। हाल ही में सारा अली खान ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि एक स्टारकिड होने का एक बड़ा फायदा ये होता है कि आपकी उन बड़े लोगों से सीधी रीच होती है जिनकी किसी और से शायद नहीं हो। ये एक ऐसा तथ्य है जिससे मैं इनकार नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor birthday and luke perry death here is top entertainment news
ftii
FTII के पूर्व अध्यापक की मौत
कोलकाता के 48 वर्षीय डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर अर्घ्य बसु अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। जानकारी के मुताबिक वह पिछले काफी वक्त से तनाव से जूझ रहे थे और इसके चलते उन्होंने खुद फांसी लगा ली। अर्घ्य बसु FTII पूर्व टीचर रहे हैं और उन पर एक चर्चित फिल्ममेकर ने सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
janhvi kapoor birthday and luke perry death here is top entertainment news
Luke Perry
ल्यूक पैरी का निधन
जाने माने हॉलीवुड अभिनेता ल्यूक पैरी का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर जैसे ही दुनियाभर में फैले उनके फैंस को मिली तो शोक की लहर फैल गई। ट्विटर से लेकर फेसबुक तक लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें बीते बुधवार को ल्यूक को स्ट्रोक आया था और उसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद भी उनकी बॉडी ने स्ट्रोक से रिकवर नहीं किया। उनके शरीर में दवाइयों का असर नहीं हुआ और उनका निधन हो गया। 

पढ़ें: 'रीवरडेल' के एक्टर ल्यूक पेरी का 52 वर्ष की आयु में निधन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed