सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Rajendra Kumar Death Anniversary: जब तंगी के कारण जुबली कुमार ने बेचा था लकी बंगला, गम में डूब गए थे अभिनेता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 12 Jul 2022 11:43 AM IST
विज्ञापन
Rajendra kumar death anniversary jubilee kumar career superhit movies and know story behind
राजेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में जुबली स्टार के नाम से मशहूर राजेंद्र कुमार की आज पुणयतिथि है। 20 जुलाई 1929 में पाकिस्तान के सियालकोट में जन्मे राजेंद्र कुमार ने हिंदी सिनेमा में जो मुकाम हासिल किया, वह शायद ही कोई कर पाया। अभिनेता ने इस इंडस्ट्री में रहते हुए एक से एक हिट फिल्म में काम किया और फैंस को अपना दीवाना बना दिया था। इसी वजह से उन्हें इंडस्ट्री का जुबली स्टार माना गया। लेकिन 1999 में 69 वर्ष की उम्र में बॉलीवुड का यह चमकता हुआ सितारा कहीं खो गया। राजेंद्र कुमार ने फिल्मी दुनिया में 1950 के दशक में कदम रखा। लेकिन उनके लिए 60 का दशक गोल्डन पीरियड माना जाता है। उस समय उन्होंने कई सुपर हिट फिल्में दी थीं।

Trending Videos
Rajendra kumar death anniversary jubilee kumar career superhit movies and know story behind
राजेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

50 रुपये लेकर आए थे मुंबई
राजेंद्र कुमार ने जब अभिनेता बनने के लिए मुंबई की ओर अपने कदम बढ़ाए थे, तब उनकी जेब में मात्र 50 रुपये थे और यह 50 रुपये भी उन्होंने अपने पिता से मिली घड़ी को बेचकर पाए थे। मुंबई आकर उन्होंने सबसे पहले डायरेक्टर एचएस रवैल के सहायक के तौर पर काम किया, जिसके लिए उन्हें 150 रुपये मिले थे। यहां उन्होंने सिनेमा की बारीकियों को सीखा और फिर साल 1950 में उनकी पहली फिल्म 'जोगन' आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajendra kumar death anniversary jubilee kumar career superhit movies and know story behind
राजेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

पहचान बनाने के लिए खूब बेले पापड़
राजेंद्र कुमार की पहली फिल्म बेशक 1950 में रिलीज हुई थी लेकिन उन्हें अपना नाम सिनेमा में बनाने में काफी समय लग गया। साल 1957 तक सिनेमा में उनका संघर्ष जारी रहा। इसी साल बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 'मदर इंडिया' रिलीज हुई, जिसमें राजेंद्र कुमार का छोटा सा रोल था लेकिन उनके काम को खूब पसंद किया गया। इसके बाद ही राजेंद्र कुमार की फिल्म 'गूंज उठी शहनाई' रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने बतौर लीड एक्टर काम किया और छा गए। इसके बाद राजेंद्र कुमार ने धूल का फूल, मेरे महबूब, आई मिलन की बेला, संगम, आरजू, सूरज जैसी कई हिट फिल्में दीं। राजेंद्र कुमार की लोकप्रियता का अंदाजा ऐसे भी लगाया जा सकता है कि उनकी फिल्में सिनेमाघरों 25 हफ्तों तक लगी रहती थीं। 
 
 

Rajendra kumar death anniversary jubilee kumar career superhit movies and know story behind
राजेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

तंगी की वजह से बेचना पड़ा घर
राजेंद्र कुमार ने लगभग 80 फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें भी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा था। 70 के दशक में अभिनेता की माली हालत खराब होती गई। इसी वजह से उन्हें अपना लकी घर भी बेचना पड़ा, जो उन्होंने 60 हजार रुपये में एक्टर भारत भूषण से खरीदा था। यह बंगला मुंबई के बांद्रा के कार्टर रोड पर समुद्र किनारे पर था और इस बंगले को राजेंद्र कुमार ने अपनी बेटी 'डिंपल' नाम दिया था। कहा जाता है कि इस घर में शिफ्ट होने के बाद ही अभिनेता ने एक से एक हिट फिल्म दी, जिस वजह से वह इस बंगले को काफी लकी मानते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed