सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Delhi HC Reserves Order And Actor Says Send Me to Jail

चेक बाउंस केस में कोर्ट ने राजपाल यादव को लगाई फटकार, अभिनेता बोले- ‘मुझे पांच बार और जेल भेज दें’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 02 Apr 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Row: गुरुवार को राजपाल यादव चेक बाउंस केस में नया अपडेट सामने आया है। सुनवाई के दौरान अभिनेता ने कोर्ट से उन्हें जेल भेजने की बात क्यों कही? और कोर्ट ने इस मामले पर क्या फैसला सुनाया है। 

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Delhi HC Reserves Order And Actor Says Send Me to Jail
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajpalofficial
विज्ञापन

विस्तार

पिछले दिनों राजपाल यादव एक चेक बाउंस केस को लेकर चर्चा में रहे। इस केस की सुनवाई गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में हुई। कोर्ट ने अभिनेता के रवैय पर नाराजगी भी जाहिर की। सुनवाई के दौरान राजपाल यादव ने एक भावुक अपील कोर्ट के सामने की है। इस बारे में विस्तार से जानिए। 

Trending Videos
कोर्ट ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की 
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस मामले काे लेकर काफी समय से खबरों में हैं। इसी मामले में वह तिहाड़ जेल में भी कुछ दिन रह चुके हैं। 2 अप्रैल को इस मामले की सुनवाई कोर्ट में थी, राजपाल यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनआई के मुताबिक दिल्ली हाई कोर्ट ने 2 अप्रैल को राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। इस मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा कर रहे हैं। राजपाल यादव द्वारा अब तक बकाया राशि ना चुके पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा, ‘हमें सवालों के जवाब नहीं मिल रहे हैं। आपने जो हलफनामा दिया था, उसमें कुछ और कहा था, और अब आप कुछ और कह रहे हैं।’ 
 

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case Delhi HC Reserves Order And Actor Says Send Me to Jail
राजपाल यादव - फोटो : rajpalofficial

ये खबर भी पढ़ें: बदल गई अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट, मेकर्स ने दी जानकारी; जानें अब कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म 

राजपाल यादव ने अपने पक्ष में क्या कहा? 
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते से मामला सुलझाने की कोशिश थी। शिकायतकर्ता भी 6 करोड़ की रकम को ही पूरे और अंतिम निपटारे के तौर पर स्वीकार करने के लिए राजी हो गया था। लेकिन राजपाल ने अपने पक्ष में अलग ही दलील सामने रखी। उनका कहना था कि पहले ही भारी आर्थिक नुकसान उठा चुके हैं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अभिनेता ने कोर्ट को बताया कि पहले ही पांच फ्लैट बेचने पड़े और वो एक बड़ी रकम चुका चुके हैं। राजपाल ने कहा, ‘मैं भावुक नहीं हो रहा हूं, आप चाहें तो मुझे पांच बार और जेल भेज दें।’  

इस फिल्म को लेकर भी चर्चा में राजपाल यादव
राजपाल यादव की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस हॉरर-कॉमेडी में तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और असरानी जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed