फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनुश्री के 'लोवर क्लास' कहने पर राखी सावंत ने किया मानहानि का केस, एवज में मांगे 25 पैसे

Wed, 31 Oct 2018 06:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Oct 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant File 25 paise Defamation Case On Tanushree Dutta
rakhi, tanushree
तनुश्री दत्ता ने जब से नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है राखी सावंत उनके पीछे पड़ गई हैं। राखी सावंत ने नाना पाटेकर की वकालत करते हुए तनुश्री को अपशब्द तक कह डाले। फिर क्या था तनुश्री ने भी राखी सावंत पर 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा ठोक दिया। दरअसल राखी ने कहा था, 'तनुश्री ड्रग एडिक्ट हैं, 10 साल पहले, उस झगड़े वाले दिन भी तनुश्री 'हार्न ओके प्लीज' की शूटिंग छोड़ कर अपनी वैनिटी वैन में ड्रग लेकर बेहोश पड़ी थीं।
Rakhi Sawant File 25 paise Defamation Case On Tanushree Dutta
rakhi sawant
इसके बाद राखी सावंत ने तनुश्री को धमकी देते हुए कहा था कि वह उनपर 50 करोड़ का मुकदमा ठोकेंगी। लेकिन अब खबर आ रही है कि राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता को मानहानि का नोटिस भेजते हुए उसके एवज में 25 पैसे की मांग की है। बता दें राखी सावंत के बयान के जवाब में तनुश्री ने उन्हें पब्लिसिटी का भूखा और लोवर क्लास बताया था।
Rakhi Sawant File 25 paise Defamation Case On Tanushree Dutta
Rakhi Sawant
राखी सावंत ने दिंडोशी कोर्ट में तनुश्री दत्ता के खिलाफ 25 पैसे का मानहानि का केस किया है। राखी का कहना है कि वो इसके बाद तनुश्री के खिलाफ क्रिमिनल डिफेमेशन का केस भी करेंगी। बता दें नाना पाटेकर का सपोर्ट करते हुए राखी सावंत पहले ही तनुश्री को खूब खरी खोटी सुना चुकी हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राखी ने कहा था -10 साल पहले मैं तनुश्री के साथ कई पार्टी में गई हूं। मुझे वह 2 से 3 बार रेव पार्टी में लेकर गई थी। उन पार्टियों में वह मेरे सामने डोप करती थी, तनुश्री के चक्कर में मैंने भी ड्रग्स लिया था। बाद में मैंने उससे दोस्ती तोड़ दी वरना आज मैं नशा मुक्ति केंद्र में होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant File 25 paise Defamation Case On Tanushree Dutta
rakhi sawant
इतना ही नहीं हाल में में राखी द्वारा दिए गए बयान की भी काफी आलोचना की जा रही है। एक इंटरव्यू में राखी ने कहा था- मैं अब प्रभु में हूं। मैं अब शारीरिक संबंध भी नहीं बनाती। मैं अब सीधा शादी ही करूंगी। मेरा शरीर अब मंदिर के समान है। इसलिए मुझे इसे साफ रखना है। मेरे अंदर भगवान वास करते हैं। मैं अब खुद को बदल चुकी हूं। भगवान में लीन हो चुकी हूं।
विज्ञापन
Rakhi Sawant File 25 paise Defamation Case On Tanushree Dutta
nana, tanushree
इस बीच तनुश्री और नाना पाटेकर का मुद्दा मीडिया से होता हुआ पुलिस तक पहुंच चुका है। नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता को लीगल नोटिस भेजा है वहीं तनुश्री ने भी नाना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। तनुश्री दत्ता द्वारा दी गई गवाहों की लिस्ट से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed