राखी सावंत इंडस्ट्री की चर्चित 'ड्रामा क्वीन' हैं। वह अपनी हरकतों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा के फ्रेक्चर हाथ पर किस करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो पर राखी और प्रेम चोपड़ा के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 14 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। यह वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है।
सोशल मीडिया: राखी सावंत ने प्रेम चोपड़ा के फ्रेक्चर हाथ पर किया 'किस', यूजर ने लिखा- इनका मूड मत बनाओ!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी का यह वीडियो दुबई का है। जहां वह फिल्म इवेंट 'फिल्मफेयर अचीवर नाइट' में शिरकत करने गईं हैं। वीडियो में राखी के साथ ही अभिनेता रंजीत भी दिख रहे हैं। दोनों ही प्रेम चोपड़ा का हाल जान रहे हैं। प्रेम चोपड़ा कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके हाथ पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है।
विरल भयानी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, दो दिन पहले लंच के वक्त अभिनेता प्रेम चोपड़ा नीचे गिर गये और वह तनाव में आ गए। इसलिए ही राखी और अभिनेता रंजीत उन्हें चीयर करने के लिए गये थे। राखी सावंत ने प्रेम चोपड़ा को भरोसा दिलाया की वह ठीक हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि राखी सावंत को देखकर प्रेम चोपड़ा खुश हैं और अपने अनोखे अंदाज में मुस्करा रहे हैं।
वीडियो में राखी सावंत और रंजीत के साथ ही अन्य लोग भी दिख रहे हैं। जबकि प्रेम चोपड़ा काली ड्रेस पहने हुए हैं और कुर्सी पर बैठे हैं। राखी ने भी ब्लैक ड्रेस पहनी है। वीडियो में राखी सबसे पूछती है कि क्या वे सब उसके आने का इंतजार कर रहे थे? तभी कोई राखी सावंत को प्रेम चोपड़ा के फ्रेक्चर हाथ पर किस के लिए कहता है।
इसके बाद राखी दो बार प्रेम चोपड़ा के टूटे हाथ को किस करती हैं। यह देखकर प्रेम चोपड़ा खुश हो जाते हैं और अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। सभी लोग हंसने लग जाते हैं। इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, अरे राखी मैम इनको तो रहने दो इनका मूड मत बनाओ। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है, प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा। इस वीडियो पर लोग दोनों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
View this post on Instagram