‘मोदी जी हम आपके हाथ जोड़ते हैं…’ राखी सावंत सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं; सुनील पाल ने भी दिया साथ
Rakhi Sawant Support Sonam Wangchuk: इन दिनों शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन भूख पर बैठे हैं। उन्हें बॉलीवुड के कई सेलेब्स सपोर्ट कर चुके हैं। शुक्रवार को राखी सावंत और कॉमेडियन सुनील पाल भी सोनम वांगचुक को सपोर्ट करते नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड गलियारों तक शिक्षा सुधारक के तौर पर मशहूर सोनम वांगचुक की चर्चा है। वह कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं, उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही है। इसी बीच कई बॉलीवुड एक्ट्रेस, आइटम डांसर राखी सावंत उनको सपोर्ट करती नजर आईं। उनका साथ इस काम में कॉमेडियन सुनील पाल भी देते नजर आए। दोनों का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल है।
राखी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार से की खास अपील
एक वायरल वीडियो में सुनील पाल के साथ राखी सावंत नजर आ रही हैं। वह सोनम वांगचुक के बारे में कहती हैं, ‘सरकार सोनम वांगचुक जी का फास्ट खत्म करवाए। हम नहीं चाहते थे कि वह शहीद हो जाएं। वो देश के बच्चों के लिए काम कर रहे हैं। सरकार हम आपके हाथ जोड़ते हैं, मोदी जी हम आपके हाथ जोड़ते हैं, सोनम वांगचुक जी की जो बातें हैं, उन्हें मान लो। हो सके तो उनको शिक्षा मंत्री बना दो।’
इन बातों को जब राखी सावंत कह रही थी तो कॉमेडियन सुनील पाल उनका साथ दे रहे थे।
View this post on Instagram
इन सेलेब्स ने दिया था सोनम वांगचुक को सपोर्ट
शुक्रवार को भी फातिमा सना शेख, सोनाक्षी सिन्हा, समय रैना, सान्या मल्होत्रा, इमरान खान जैसे सेलेब्स ने सोनम वांगचुक को अपना समर्थन दिया था। उनके प्रयास को सराहा था, साथ ही सरकार से भी इस मामले पर गौर करने की अपील की थी।
बता दें कि सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर 19 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिसके बाद उनकी सेहत पर काफी असर पड़ा है। कई सेलेब्स ने उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील भी की है।