फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan: रिलीज के चंद दिनों बाद ही ओटीटी पर आ जाएगी अक्षय की ‘रक्षा बंधन’, जानें कहां देख सकेंगे आप

Mon, 20 Jun 2022 08:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 20 Jun 2022 08:59 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan Akshay kumar film will come on OTT platform zee5 only a few days after release 11 august know where you will be able to watch
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

'सम्राट पृथ्वीराज' के प्लॉप होने के बाद अक्षय कुमार ने सारा ध्यान अपनी अपकमिंग फिल्मों में लगा दिया है। अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'रक्षा बंधन' रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें खूब सारा फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा। फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी नजर आएगी और ये फिल्म 11 अगस्त यानी रक्षा बंधन के मौके पर ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, रिलीज के बाद 'रक्षा बंधन' ओटीटी पर भी जल्द ही आ जाएगी। आइए आपको बताते हैं ये फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है।

Raksha Bandhan Akshay kumar film will come on OTT platform zee5 only a few days after release 11 august know where you will be able to watch
रक्षा बंधन - फोटो : इंस्टाग्राम

जी5 पर आएगी फिल्म
दरअसल, आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण अलका हीरानंदनई और जी स्टूडियो द्वारा गया है। इस फिल्म के ओटीटी राइट्स जी5 ने खरीद लिए हैं। ऐसे में यह फिल्म रिलीज के चार हफ्ते बाद सीधा जी5 पर स्ट्रीम हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक, 'रक्षा बंधन' सितंबर महीने के मध्य तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ सकती है।

Raksha Bandhan Akshay kumar film will come on OTT platform zee5 only a few days after release 11 august know where you will be able to watch
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान से टकराएंगे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसी दिन आमिर खान और करीना कपूर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। लेकिन यश स्टारर 'केजीएफ: चैप्टर 2' से क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने फिल्म को टाल दिया था। लेकिन फिल्म की रिलीज डेट बदलने के बाद भी आमिर खान क्लैश से नहीं बच पाए। अब बॉक्स ऑफिस पर आमिर और अक्षय के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan Akshay kumar film will come on OTT platform zee5 only a few days after release 11 august know where you will be able to watch
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय और भूमि की जोड़ी मचाएगी धमाल
फिल्म 'रक्षाबंधन' में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी दिखाई देगी। दोनों पहली बार फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में साथ नजर आए थे और इस जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। ऐसे में दोनों एक बार फिर से आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म को बहन अल्का को डेडिकेट किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed