फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan: ‘रक्षा बंधन’ ने अक्षय कुमार को दीं चार छोटी बहनें, जानें कौन हैं ये अभिनेत्रियां

Tue, 21 Jun 2022 09:22 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 21 Jun 2022 09:22 PM IST
विज्ञापन
Raksha bandhan trailer out now akshay kumar on screen sisters actress sadia khateeb sahejmeen kaur Deepika Khanna and Smrithi Srikanth film release 11 august
रक्षा बंधन की अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार बॉलीवुड के खिलाड़ी हैं, जो अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन उनकी बीती दो फिल्में 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'बच्चन पांडे' फ्लॉप हुईं, जिससे फैंस बेशक निराश हो गए हैं। लेकिन अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर अपनी नई फिल्म 'रक्षा बंधन' से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अक्षय कुमार और उनकी चार बहनों की शानदार कहानी की झलक देखने को मिली है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर इन चार नई अभिनेत्रियों की चर्चा भी शुरू हो गई है, जो अक्षय की बहन बनी हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

Raksha bandhan trailer out now akshay kumar on screen sisters actress sadia khateeb sahejmeen kaur Deepika Khanna and Smrithi Srikanth film release 11 august
सादिया खतीब - फोटो : सोशल मीडिया

सादिया खतीब
सादिया खतीब एक एक्ट्रेस हैं और वह फिल्म 'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार की बहन बनी हैं। सादिया ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म 'शिकारा' से किया था। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर अभी 18 हजार 400 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हालांकि, इस बात में कोई शक नहीं है कि इस फिल्म के बाद सादिया के फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ने वाली है। 

Raksha bandhan trailer out now akshay kumar on screen sisters actress sadia khateeb sahejmeen kaur Deepika Khanna and Smrithi Srikanth film release 11 august
शाहजमीन कौर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहजमीन कौर
एक्ट्रेस शाहजमीन कौर भी फिल्म 'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार की बहन के किरदार में दिखाई देने वाली हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाहजमीन का ये पहला प्रोजेक्ट है और पहली बार में ही उन्हें अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिला है। शाहजमीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री को डांसिंग का भी काफी शौक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha bandhan trailer out now akshay kumar on screen sisters actress sadia khateeb sahejmeen kaur Deepika Khanna and Smrithi Srikanth film release 11 august
दीपिका खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका खन्ना
अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' में अभिनेत्री दीपिका खन्ना को भी जगह मिली है। दीपिका अक्षय की बहन के रूप में नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसकी जिंदगी खाना है। दीपिका टीवी एक्ट्रेस हैं और अब वह फिल्मी दुनिया में अपनी पारी शुरू करने जा रही हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन
Raksha bandhan trailer out now akshay kumar on screen sisters actress sadia khateeb sahejmeen kaur Deepika Khanna and Smrithi Srikanth film release 11 august
स्मृति श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

स्मृति श्रीकांत
'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार की चौधरी बहन का किरदार एक्ट्रेस स्मृति श्रीकांत ने निभाया है। स्मृति भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनके इंस्टा अकाउंट से एक बात साफ है कि अभिनेत्री अपनी फिटनेस का खूब ध्यान रखती हैं। स्मृति एक्ट्रेस होने के साथ साथ मॉडल भी हैं। मॉडलिंग की दुनिया में अच्छा खासा काम करने के बाद अब वह बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। इंस्टाग्राम पर स्मृति के 11 हजार 600 फॉलोअर्स हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed