{"_id":"60e8331d8ebc3e49b85cd034","slug":"ram-charan-buys-see-facing-bungalow-in-mumbai-to-avoid-hotel-stay","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई: होटल में रहने पर हो रही थी परेशानी, साउथ सुपरस्टार राम चरण ने खरीद लिया सी-फेसिंग बंगला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई: होटल में रहने पर हो रही थी परेशानी, साउथ सुपरस्टार राम चरण ने खरीद लिया सी-फेसिंग बंगला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 09 Jul 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राम चरण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राम चरण साउथ फिल्मों के उन सितारों में से हैं, जो अपनी पिता के स्टारडम से अलग दुनियाभर में अपनी खास पहचान हासिल कर चुके हैं। राम चरण लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उनके पास हैदराबाद की प्राइम लोकेशन पर करोड़ों का बंगला है। साथ ही वह एयरलाइन कंपनी के मालिक भी हैं। बॉलीवुड के अलावा साउथ में भी कई ऐसे बड़े स्टार्स हैं, जिनकी फिल्म इंडस्ट्री में काफी डिमांड है और राम चरण तेजा इन्हीं में से एक हैं। वे तेलुगू सिनेमा के सबसे अमीर और महंगे सितारों में से एक हैं। अब एक बार फिर राम चरण चर्चा में आ गए हैं।
अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर राम चरण ने एक से बढ़कर एक सुपर डुपर हिट फिल्मों में काम किया है और दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। लोगों के बीच राम चरण की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। फैंस उनसे जुड़ी हर छोटी बड़ी बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। राम चरण (Ram Charan) ने हाल ही में मुंबई में एक सी-फेसिंग बंगला खरीदा है। उन्होंने खार इलाके में बंगला खरीदा है जहां से समंदर का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।
2 of 5
राम चरण
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम चरण ने मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि वह कई बॉलीवुड फिल्ममेकर्स से मिलते रहते हैं और होटल्स में रुकने में वो असहज महसूस करते हैं। ऐसे में वह चाहते थे कि मुंबई में उनका घर हो जाए।
3 of 5
राम चरण का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें, हैदराबाद के जुबली हिल्स में उनके पास जो बंगला है उसकी कीमत लगभग 38 करोड़ है। यह बंगला इतना खूबसूरत है कि फैंस इसे देखने के लिए आते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण का यह घर साउथ के किसी भी सिलेब्रिटी के सबसे महंगे घरों में से एक है। इसमें वर्ल्ड क्लास एमेनिटीज मौजूद हैं। घर की दीवारों को महंगी पेंटिंग्स से सजाया गया है। राम चरण फिल्म एक्टर के अलावा एक सफल बिजनेसमैन भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राम चरण का घर
- फोटो : इंस्टाग्राम
राम चरण का ये घर बेहद खूबसूरत है। इस घर के लिए चीजें विदेशों से खरीदी गई हैं। तब जाकर ये घर लग्जरी और आलीशान बन पाया है। घर की बालकनी से शानदार व्यू नजर आता है। राम की फैन फॉलोइंग भी उनके सुपरस्टार पिता चिरंजीवी जैसी ही है. फैंस उनके अभिनय के अलावा उनकी फिटनेस और स्टाइल के भी दीवाने रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राम चरण
- फोटो : ट्विटर
वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण जल्द ही जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, अजय देवगन जैसे एक्टर्स के साथ एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में नजर आएंगे। फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज होनी है। इस फिल्म से उनका लुक भी सामने आ चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।