फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल की बात: दिलीप कुमार को याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले- आईने से पूछता था यह सवाल

Fri, 09 Jul 2021 04:45 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 09 Jul 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra shares an emotional post on twitter said he always influenced by Dilip Kumar
धर्मेंद्र, दिलीप कुमार - फोटो : Social Media

दिलीप कुमार का इस दुनिया से यूं अलविदा कह जाना हर किसी को रुला गया। बॉलीवुड सितारों से लेकर प्रशंसकों तक हर किसी की आंखे दिलीप कुमार के जाने से नम हो गई। दिग्गज अभिनेता दिलीप साहब को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर कई लोग पहुंचे, जिसमें शाहरुख खान, अनिल कपूर धर्मेंद्र जैसे कई कलाकार शामिल हैं। दिलीप कुमार को अपने भाई की तरह मानने वाले धर्मेंद्र उनको याद करके बार-बार भावुक हो जाते हैं। हाल ही में मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार को याद करते हुए एक और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।



दिलीप साहब को देखकर  आईने से धर्मेंद्र करते थे ये सवाल

इस वीडियो को धर्मेंद्र ने अपने ट्विटर पर साझा किया। उन्होंने दिलीप साहब को याद करते हुए बताया कि कैसे वो दिलीप साहब को देखने के बाद हमेशा खुद से ये सवाल करते थे कि क्या वो भी कभी दिलीप कुमार बन पाएंगे। इसी के साथ महान अभिनेता धर्मेंद्र ने ये भी बताया कि दिलीप साहब को देख-देखकर ही वह अभिनेता बनें हैं। अपने इस प्यार भरे संदेश को साझा करते हुए धर्मेंद्र काफी भावुक हो गए और उन्होंने कहा, 'मैं नौकरी करता था और साइकिल पर आता जाता था। जहां भी फिल्मों के पोस्टर्स लगे होते उसमें अपनी झलक देखता था। रातों-रात जागता और अनहोने ख्वाब देखता। सुबह उठकर आईने से ये सवाल किया करता था कि मैं दिलीप कुमार बन सकता हूं क्या?
 

Dharmendra shares an emotional post on twitter said he always influenced by Dilip Kumar
धर्मेंद्र, दिलीप कुमार - फोटो : Social Media

दिलीप साहब को श्रद्धांजलि की अर्पित

धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार को याद करते हुए ट्विटर पर इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों, दिलीप साहब की रुखसती पर, मेरे आप के ये जज्बात..उस अजीम फनकार उस नेक रूह इंसान को एक श्रद्धांजलि है। वो चले गए उनकी यादें ना जा पाएंगी। इस वीडियो के जरिए धर्मेंद्र ने ये बताया कि दिलीप कुमार हमेशा उनके दिल में रहेंगे और वो कभी भी दिलीप कुमार से बड़े अभिनेता बनने के बारे में सोच भी नहीं सकते।

Dharmendra shares an emotional post on twitter said he always influenced by Dilip Kumar
धर्मेंद्र - फोटो : Social Media

दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन पर रोए धर्मेंद्र

जैसे ही दिलीप साहब के पार्थिव शरीर को उनके पाली हिल वाले घर पर लाया गया उसके बाद कई सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। धर्मेंद्र भी अपने बड़े भाई जैसे दिलीप कुमार की अंतिम झलक देखने के लिए उनके घर आए। उन्होंने दिलीप कुमार के जाने से पूरी तरह से टूट चुकी सायरा बानो को ढांढस बंधाया। सायरा बानो को इस तरह दुखी देखकर धर्मेंद्र खुद के आंसू भी नही रोक पाएं और दिलीप साहब के चेहरे पर हाथ रखकर वो खूब रोने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra shares an emotional post on twitter said he always influenced by Dilip Kumar
धर्मेंद्र, सायरा बानो - फोटो : Social Media

सायरा बानो की इस बात से भर आया धर्मेंद्र का दिल
 
जब दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन के लिए धर्मेंद्र पहुंचे तो सायरा बानो रो रही थीं। उन्हें चुप करवाने के लिए जब धर्मेंद्र उनके पास गए तो सायरा बानो ने कहा धरम देखो साहब ने पलक झपकाई है। सायरा बानो का दिल किसी भी हालत में ये मानने को तैयार नहीं था कि दिलीप कुमार उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हैं। धर्मेंद्र ने वहां से आने के बाद एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'सारा ने जब कहा-धरम देखों साहब ने पलक झपकी हैं, दोस्तों जान निकल गई मेरी। मालिक मेरे प्यारे भाई को जन्नत नसीब करे।'

विज्ञापन
Dharmendra shares an emotional post on twitter said he always influenced by Dilip Kumar
दिलीप कुमार की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

राजकीय सम्मान के साथ किया विदा

दिलीप कुमार ने 7 जुलाई 2021 को अपनी अंतिम सांस ली। उनका निधन हिंदुजा अस्पताल में हुआ, इस दौरान सायरा बानो हर वक्त उनके साथ मौजूद थीं। दिलीप कुमार भारत का गौरव थें । उनके अंतिम दर्शन को यादगार बनाने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे ने खास निर्देश जारी किए थे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा दिए गए निर्देशों के मुताबिक दिलीप कुमार की अंतिम यात्रा पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुई थी। सामने आई अंतिम यात्रा की तस्वीरों में दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा दिखाई दिया, उनके आस-पास अभिनेता की आखिरी झलक देखने को मीडिया और प्रशंसकों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed