फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीर: अमिताभ बच्चन को सेट पर मिली एक नई साथी, बोले- घर ले जाना चाहता हूं लेकिन...

Fri, 09 Jul 2021 04:40 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 09 Jul 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan share beautiful photo of himself holding a cute puppy fans showered love
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 70 के दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं और अभी भी वो दर्शकों के पसंदीदा बने हुए हैं। उनके उम्र के बहुत से सितारे जहां फिल्मी दुनिया से दूर हो चुके हैं तो वहीं बिग बी आज भी एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं। 70 वर्ष की उम्र पार कर लेने के बाद भी उनका जज्बा कम नहीं हुआ है और वो शानदार रोल्स निभा रहे हैं। वहींं दर्शक भी उनकी फिल्में खूब पसंद करते हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कोरोना के चलते फिल्मों की शूटिंग की रोक दी गई थी, लेकिन अब फिर से सब कुछ धीरे धीरे सामान्य हो रहा है।



सेट पर बिग बी को मिली नई दोस्त

ऐसे में फिल्मों की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है। सभी सितारे अब मुंबई में शूटिंग कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन भी अब सेट पर लौट चुके हैं और अपने फिल्म की शूटिंग करने लगे हैं। हालांकि सेट पर उनकी किसी से बहुत अच्छी दोस्ती हो गई है और इसका खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए किया है। उनके इस ताजा पोस्ट पर फैंस काफी खुश हो रहे हैं।


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

Amitabh Bachchan share beautiful photo of himself holding a cute puppy fans showered love
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

दरअसल बिग बी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर शानदार तस्वीरें साझा करते रहते हैं। उनकी तस्वीरों को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। अब हाल ही में बिग बी ने अपनी तस्वीर साझा की है जिसमें वो एक प्यारे से पपी के साथ खेलते और उसे दुलारते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'सेट पर ये मेरी नई साथी है, मेरी बाहों में बहुत अच्छा महसूस कर रही है...मैं उसे घर ले जाना चाहता हूं लेकिन.....'।

Amitabh Bachchan share beautiful photo of himself holding a cute puppy fans showered love
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

अब बिग बी के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अमिताभ जिस तरह से पपी को खिला रहे हैं और वो उनकी गोद में आराम से लेटी है उसे देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपको उसे घर ले जाना चाहिए'। वहीं एक यूजर ने पूछा, 'लेकिन क्या? आम जनता के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी अमिताभ के इस पोस्ट पर प्यार न्यौछावर कर रहे हैं। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan share beautiful photo of himself holding a cute puppy fans showered love
दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में अमिताभ बच्चन दिलीप कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। वो मास्क लगाकर अपने बेटे अभिषेक के साथ दिलीप कुमार के घर पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शोक व्यक्त किया था। अमिताभ ने लिखा था-  'एक संस्था चली गई...भारतीय सिनेमा का इतिहास जब भी लिखा जाएगा वो हमेशा दिलीप कुमार से पहले और दिलीप कुमार के बाद लिखा जाएगा...मेरी दुआ है कि उनकी आत्मा को शांति मिले और ईश्वर परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे....गहरा दुखा हुआ है'। बता दें कि दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन ने फिल्म शक्ति में साथ काम किया था।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan share beautiful photo of himself holding a cute puppy fans showered love
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

बात करें बिग बी के वर्कफ्रंट की तो वो बहुत जल्द फिल्म 'झुंड' और 'मेडे' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे। उनकी फिल्म 'चेहरे' भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 13 भी होस्ट कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed