फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रोलिंग: चश्मे से लेकर तलाक तक, जाने किन मुद्दों को लेकर यूजर्स के निशाने पर आ गए बॉलीवुड सेलेब्स

Fri, 09 Jul 2021 03:38 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 09 Jul 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan to sonam kapoor these celebs got trolled for these reason
आमिर, किरण, सोनम, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक वक्त था जब बॉलीवुड सितारों को सिर्फ दर्शकों का प्यार मिलता था। जहां ये बॉलीवुड सितारे खड़े हो जाते वहां फैंस की भीड़ लग जाती। अपने चहेते सितारे के बारे में सब कुछ जानने के लिए फैंस बेताब रहते। उनके चहेते सितारे क्या पहनते हैं,क्या खाते हैं, किससे मिलते हैं ये सब बाते जानना फैंस पसंद करते थे। आज के समय में भी फैंस का अपने पसंदीदा सितारों के लिए प्यार कम नहीं हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया के चलते अब फैंस स्टार्स को ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हटते हैं।



ट्रोलिंग का शिकार हुए ये सितारे

छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी किसी भी बात के लिए सितारों का ट्रोल होना आम बात हो गई है। अब सितारे कुछ भी करें तो उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हो जाते हैं। इसके बाद जहां कुछ यूजर्स जमकर इन पर प्यार बरसाते हैं तो वहीं कुछ उन्हें बुरी तरह ट्रोल करने लगते हैं। इस ट्रोलिंग का बड़े से बड़े सितारे शिकार हो चुके हैं। हालांकि स्टार्स भी चुप नहीं बैठते हैं और कई बार करारे जवाब से फैंस की बोलती बंद कर देते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते किन-किन सितारों को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा और क्या थी इसकी वजह।

Shahrukh Khan to sonam kapoor these celebs got trolled for these reason
आमिर खान, किरण राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आमिर-किरण

हाल ही में आमिर और किरण खेर ने अपनी 15 साल की शादी को तोड़ने की बात सोशल मीडिया पर साझा की। किरण और आमिर ने बताया कि वो तलाक ले रहे हैं, लेकिन अपने बेटे आजाद और प्रोडक्शन हाउस के लिए वो साथ मिलकर काम करते रहेंगे। इस खबर ने जहां बहुत से लोगों को दुख पहुंचाया तो वहीं कई लोग इन सबका जिम्मेदार फातिमा सना शेख को बताने लगे। फातिमा पर लोगों ने आमिर और किरण की शादी तोड़ने जैसे आरोप लगाए। वहीं कुछ का कहना था कि इन लोगों ने शादी को मजाक बना रखा है। इसे लेकर आमिर खान और किरण राव को काफी ट्रोल किया गया।

Shahrukh Khan to sonam kapoor these celebs got trolled for these reason
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम कपूर

सोनम कपूर अक्सर अपनी बातों को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। हाल ही में सोनम ने लंदन में अपनी गृहस्थी को लेकर कहा, 'मैं यहां की आजादी को पसंद करती हूं। मैं अपना खाना खुद बनाती हूं, अपना सामान खुद लाती हूं, घर साफ करती हूं'। अब उनके इस बयान के बाद लोग सोनम को बुरी तरह ट्रोल करने लगे। एक शख्स ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा कि, 'यहां आजादी नहीं है,  भारत में तो कामवाली और खाना बनाने वाले जबरदस्ती घर में घुस आते हैं और आपको कुछ नहीं करने देते'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan to sonam kapoor these celebs got trolled for these reason
कपूर और जैन परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

कपूर परिवार

7 जुलाई को दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। वहीं 8 जुलाई को नीतू कपूर का जन्मदिन था। उनके जन्मदिन के एक रात पहले जश्न मनाया गया जिसमें पूरा कपूर परिवार, जैन परिवार और आलिया भट्ट शामिल हुईं। दिलीप साहब के निधन के दिन ही सेलिब्रेशन करने पर कपूर और जैन परिवार को सेलेब्स ने काफी खरी खोटी सुनाई।

विज्ञापन
Shahrukh Khan to sonam kapoor these celebs got trolled for these reason
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

मीरा राजपूत

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अक्सर अपने फैशन सेंस के चलते ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। हाल ही में मीरा को जिम के बाहर स्पॉट किया गया जहां उन्होंने पोल्का डॉट वाली स्कर्ट पहनी थी। इसके बाद लोगों ने उन्हें जबरदस्त ट्रोल किया कि जिम में स्कर्ट पहनकर कौन जाता है। इतना ही नहीं कई लोगों ने ये भी सवाल उठाए कि पैपराजी मीरा की तस्वीर क्यों खींचते हैं, वो कोई सेलिब्रिटी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed