{"_id":"60e816be6d1a4c269b5038f6","slug":"from-ranveer-singh-to-kartik-aaryan-these-celebs-have-recently-bought-cars-worth-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शौक बड़ी चीज है: रणवीर सिंह से लेकर कार्तिक आर्यन तक, इन सेलेब्स ने हाल ही में खरीदी है करोड़ों की कार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शौक बड़ी चीज है: रणवीर सिंह से लेकर कार्तिक आर्यन तक, इन सेलेब्स ने हाल ही में खरीदी है करोड़ों की कार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 09 Jul 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
इन सेलेब्स ने खरीदी महंगी कार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की चमक-धमक वाली लाइफ में फिल्मी सितारे भी उसी चमक के साथ रहने लग जाते है। और अपनी शान ओ शौकत को पूरा करने के लिए वो महंगी से महंगी चीजों को भी खरीदने में कंजूसी नही करते हैं। जैसा कि अभी हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने गैराज में एक ओर लग्जरी एसयूवी को शामिल किया है। जी हां, अभिनेता ने मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 खरीदी है, जिसे पिछले महीने भारत में 2.43 करोड़ (एक्स-शोरूम, भारत) में लॉन्च किया गया था। मालूम हो कि यह भारत की सबसे महंगी SUVs में से एक है। साल 2019 में ही रणवीर ने लेम्बोर्गिनी उरुस पर्ल कैप्सूल डिज़ाइन वर्जन की डिलीवरी ली थी। पर्ल कैप्सूल वर्जन को भी मार्च में लॉन्च किया गया था। जिसकी कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से करीब 20 प्रतिशत अधिक थी।
लेम्बोर्गिनी उरुस पर्ल कैप्सूल की कीमत भारत में 3.15 करोड़ (एक्स-शोरूम) है। इससे पहले विक्की कौशल से लेकर कार्तिक आर्यन तक, बॉलीवुड की अधिकांश हस्तियों ने महंगी और लग्जरी गाड़ियां खरीदी हैं। आज हम बताते है उन एक्टर के बारे में जिनके पास हैं महंगी गाड़ियां
2 of 7
विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की ने अपने लिए एक लग्जरी कार खरीदी है और इसी को लेकर वह सुर्खियों में बने हुए हैं। विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो अपनी नई रेंज रोवर कार के सामने खड़े नजर आए। फोटो में देखा जा सकता है कि एक्टर विक्की एक न्यू लैंड रेंज रोवर के सामने खड़े होकर पोज देते नजर आ रहे हैं। विक्की ने अपनी नई कार के साथ तस्वीर साझा की हैं और एक खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'घर पर स्वागत है दोस्त।’ इस तस्वीर के साथ साथ कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि कटरीना कैफ को भी बधाइयां। आखिर उन्हें तो विक्की की इस कामयाबी पर सबसे ज्यादा खुशी हो रही होगी।
3 of 7
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिक आर्यन ने अप्रैल में शानदार लेम्बोर्गिनी उरुस खरीदी थी जिसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पोस्ट की थी। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "खरीद ली ... लेकिन मैं शायद महंगी चीजों के लिए बना ही नहीं हूं." इस गाड़ी की कीमत लगभग 4.5 करोड़ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अर्जुन कपूर ने इसी साल अप्रैल माह में नई कार- लैंड रोवर डिफेंडर खरीदी थी जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस कार की कीमत करीब 1 करोड़ रूपये है।
विज्ञापन
5 of 7
अनिल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल अनिल कपूर ने सुनीता के 56वें जन्मदिन पर एक ब्रांड न्यू मर्सिडीज कार गिफ्ट की। यह एक गहरी काली रंग की मर्सिडीज बेंज जीएलएस है, जिसकी अभी की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है। सुनीता को कार गिफ्ट करने से पहले अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी सुनीत कपूर के संग कुछ तस्वीरें साझा कर बधाई दी है। वहीं एक नोट के जरिए उन्होंने एक बार फिर अपने प्यार का इजहार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।