सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Charan Starrer Peddi Postponed Again Dhanush Kara Is Ready To Take An Advantage Of Solo Release In

फिर आगे बढ़ गई राम चरण की ‘पेद्दी’ की रिलीज? जानें क्या है नई अपडेट; धनुष की इस फिल्म को मिलेगा फायदा!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 30 Mar 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Peddi Release Date: स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पेद्दी’ एक बार फिर अधर में लटक गई है। जानिए क्या फिर फैंस का बढ़ेगा का इंतजार और क्यों आगे बढ़ेगी राम चरण की ‘पेद्दी’ की रिलीज…

Ram Charan Starrer Peddi Postponed Again Dhanush Kara Is Ready To Take An Advantage Of Solo Release In
पेद्दी vs कारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में राम चरण के जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म की नई झलक दिखाई थी, जिसमें राम चरण पेद्दी पहलवान के तौर पर नजर आए थे। अब फिल्म की रिलीज को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है, जो राम चरण के फैंस को थोड़ा निराश कर सकती है।

Trending Videos

मई-जून में रिलीज हो सकती है ‘पेद्दी’
फिल्म से जुड़ी इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि राम चरण की ‘पेद्दी’ की रिलीज एक बार फिर आगे बढ़ रही है। पहले मार्च में रिलीज होने वाली ‘पेद्दी’ 30 अप्रैल को रिलीज होनी है, लेकिन अब इंडिया टुडे के मुताबिक, इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र का कहना है कि फिल्म की रिलीज और भी आगे बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अब मेकर्स फिल्म को मई या जून में रिलीज करने का विचार बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों की मानें तो मेकर्स बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए फिल्म को मई-जून तक आगे बढ़ा सकते हैं।

Ram Charan Starrer Peddi Postponed Again Dhanush Kara Is Ready To Take An Advantage Of Solo Release In
कारा - फोटो : सोशल मीडिया

धनुष की ‘कारा’ को मिलेगा फायदा
हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज आगे बढ़ने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अगर राम चरण की ‘पेद्दी’ आगे बढ़ती है, तो इससे सीधा फायदा धनुष की ‘कारा’ को मिलेगा। धनुष की फिल्म को लेकर तमिल-तेलुगु में बज बनना शुरू हो चुका है।

अगर ‘पेद्दी’ की रिलीज आगे बढ़ती है, तो निश्चित ही ‘कारा’ के मेकर्स इसका फायदा उठाना चाहेंगे। क्योंकि ‘कारा’ के मेकर्स भी ‘पेद्दी’ की रिलीज पर नजरें टिकाए हुए हैं और राम चरण की फिल्म से टकराव से बचना चाहते हैं।

 

Ram Charan Starrer Peddi Postponed Again Dhanush Kara Is Ready To Take An Advantage Of Solo Release In
राम चरण पेद्दी - फोटो : एक्स@BuchiBabuSana
बुची बाबू सना ने किया है निर्देशन
‘पेद्दी’ की रिलीज में देरी का कारण पोस्ट-प्रोडक्शन का अधूरा काम बताया जा रहा है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ‘पेद्दी’ में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी। जबकि शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘पेद्दी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें राम चरण क्रिकेट से लेकर कबड्डी और कुश्ती करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed