फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Gopal Varma And Nandini Reddy support Satluj says this is necessary film watch it soon

दिलजीत की फिल्म 'सतलुज' के समर्थन में राम गोपाल वर्मा, 'मां इंटी बंगारम' की निर्देशक ने कहा 'जल्दी देखें'

Tue, 07 Jul 2026 02:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 07 Jul 2026 02:39 PM IST
सार

Ram Gopal Varma And Nandini Reddy On Satluj: फिल्म 'सतलुज' पर फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने अपनी राय दी है। वहीं साउथ की निर्देशक नंदिनी रेड्डी ने भी इसे एक बेहतरीन फिल्म बताया है।

विज्ञापन
Ram Gopal Varma And Nandini Reddy support Satluj says this is necessary film watch it soon
राम गोपाल वर्मा, नंदिनी रेड्डी - फोटो : एक्स

विस्तार

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' जी5 से हटाए जाने के बाद चर्चा में आ गई है। कई लोगों ने इस फिल्म के बैन किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। इस कड़ी में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा और साउथ की निर्देशक नंदिनी रेड्डी ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


फिल्म पर राम गोपाल वर्मा की राय
राम गोपाल वर्मा ने 'सतलुज' को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी राय दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'अभी 'सतलुज' देखी और यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक गहरा जख्म है, जो कभी नहीं भरेगा। यह हमारे इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक की कड़वी सच्चाई को सामने लाती है।'
विज्ञापन

Ram Gopal Varma And Nandini Reddy support Satluj says this is necessary film watch it soon
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कलाकारों की तारीफ में कही ये बात
उन्होंने आगे कहा 'फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने बिना किसी दिखावटी हीरोपंती के, शांत गुस्से के साथ अभिनय किया है। अर्जुन रामपाल ने सिस्टम की मिलीभगत में नैतिक पतन की परतों को दिखाया है, जो बहुत ही डरावना और असली लगता है।'

निर्देशक की तारीफ
उन्होंने आगे लिखा 'डायरेक्टर हनी त्रेहान ने इस भयानक घटना को सनसनीखेज बनाने के बजाय, इसे सरकारी फाइलों, अंतिम संस्कार के रिकॉर्ड और दबी-छुपी बातचीत के जरिए एक धीमी गति वाली इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर की तरह पेश किया है।'

राम गोपाल वर्मा की अपील
फिल्म को लेकर राम गोपाल वर्मा ने आगे लिखा 'यह बेहद साहसी और जरूरी फिल्म है। 'सतलुज' एक ऐसी फिल्म है जिसे देखा जाना चाहिए, दिखाया जाना चाहिए, जिस पर चर्चा और बहस होनी चाहिए, न कि फिल्म के पीड़ितों की तरह इसका 'एनकाउंटर' किया जाना चाहिए। मेरी सभी ताकतवर लोगों से अपील है कि कृपया 'सतलुज' के साथ वैसा न करें जैसा 'जसवंत सिंह कालरा' के साथ किया गया था'
 

Ram Gopal Varma And Nandini Reddy support Satluj says this is necessary film watch it soon
सतलुज - फोटो : X
नंदिनी रेड्डी ने क्या कहा?
साउथ की निर्देशक नंदिनी रेड्डी ने फिल्म 'सतलुज' को लेकर लिखा 'इसे जल्द से जल्द देखें। यह निस्संदेह आधुनिक समय की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। दिलजीत दोसांझ और पूरी कास्ट की परफॉर्मेंस आपको हैरान कर देगी। सविंदर पाल विक्की का खास जिक्र करना होगा। वह कमाल के हैं। दोस्तों, इसे जल्द से जल्द देख लें, इससे पहले कि इस पर बैन लग जाए।'
विज्ञापन

Ram Gopal Varma And Nandini Reddy support Satluj says this is necessary film watch it soon
नंदिनी रेड्डी की पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
क्यूं बीच में छोड़ दी फिल्म?
रेड्डी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो को रीपोस्ट करते हुए लिखा कि फिल्म में दिखाए गए ट्रॉमा की वजह से उन्होंने फिल्म देखना बीच में ही रोक दिया था। उन्होंने कहा 'मैंने यह शानदार फिल्म देखनी शुरू की लेकिन आखिरी 30 मिनट से पहले ही रुक गई, ताकि थोड़ा ब्रेक ले सकूं और इसे अगले दिन देखूं। फिल्म में दिखाए गए ट्रॉमा ने मुझे बहुत गहराई से प्रभावित किया था। काश मैंने इसे पूरा देख लिया होता।'।

फिल्म की स्टारकास्ट
‘सतलुज’ फिल्म जसवंत सिंह खालरा की जिंदगी पर आधारित है। 1984 से 1994 के बीच राज्य में 25,000 लोगों के अंतिम संस्कार की जांच के लिए संघर्ष किया था। फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने खालरा का किरदार निभाया है। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्यान भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed