मनोज बाजपेयी से लेकर सुनील शेट्टी तक, रामगोपाल वर्मा के बर्थडे बैश में जुटे इंडस्ट्री के कई सितारे
Ram Gopal Varma Birthday Bash: रामगोपाल वर्मा के जन्मदिन के जश्न की कई फोटोज और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं। यहां देखिए कौन-कौन सितारे हुए शामिल…
विस्तार
दिग्गज फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने बीते मंगलवार को अपना 64वां जन्मदिन मनाया। अब उनके बर्थडे बैश की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें रामगोपाल वर्मा केक काटते नजर आ रहे हैं। साथ ही पार्टी में शामिल हुए सितारों की भी झलक देखने को मिल रही है। इनमें मनोज बाजपेयी और सुनील शेट्टी से लेकर रितेश-जेनेलिया और राजपाल यादव व सौरभ शुक्ला जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।
मैंने केक का धुरंधर बना दिया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रामगोपाल वर्मा केक काटते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रामू चाकू से काफी जोश में केक काटते हैं। इसके बाद वो कहते हैं कि मैंने केक का धुरंधर बना दिया। रामू का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।
कई सेलेब्स हुए शामिल
इसके अलावा रामगोपाल वर्मा के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रामगोपाल वर्मा बर्थडे पार्टी में पहुंचे सेलेब्स के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में रामगोपाल वर्मा के साथ मनोज बाजपेयी, ईशा कोपिकर और जेनेलिया देशमुख नजर आ रही हैं। एक अन्य फोटो में राजपाल यादव, ईशा कोपिकर और राज जुत्शी नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में ईशा कोपिकर सुनील शेट्टी के साथ कैमरे के सामने पोज दे रही हैं।
इस पार्टी को निर्देशक-निर्माता व गुड आइडिया फिल्म्स के संस्थापक प्रदीप खैरवार और शेफाली सिंह राजपूत ने होस्ट किया था। पार्टी में इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। इनमें अप्सरा रानी, ताहा शाह बादुशा, ईशा कोप्पिकर, मुश्ताक शेख और आर्य बब्बर जैसे स्टार्स के भी नाम शामिल हैं। इसके अलावा मधुर भंडारकर, निखिल द्विवेदी, अंशुल गर्ग जैसे प्रसिद्ध फिल्ममेकर व ‘धुरंधर’ की कास्टिंग करने वाले कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी इस समारोह में शामिल हुए।