फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Kapoor Reveals He Was Molested When He Was 13 Shares Traumatic Story In Lockupp 2

‘मैं 13 साल का था’, 8वीं कक्षा में हुआ था राम कपूर के साथ शोषण; ‘लॉकअप 2’ में शेयर किया हैरान करने वाला किस्सा

Sun, 12 Jul 2026 01:03 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 12 Jul 2026 01:03 PM IST
सार

Ram Kapoor: एक्टर राम कपूर इन दिनों ‘लॉकअप सीजन 2’ में नजर आ रहे हैं, जहां वे अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। अब हाल ही में उन्होंने ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए।  

विज्ञापन
Ram Kapoor Reveals He Was Molested When He Was 13 Shares Traumatic Story In Lockupp 2
राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘लॉकअप सीजन 2’ में अपने एलिमिनेशन को रोकने के लिए राम कपूर को कोई राज का खुलासा करना था। इस वजह से राम ने अपने बचपन का एक ट्रॉमा शेयर किया, जिसे सुनकर कंटेस्टेंट और यहां तक की शो की होस्ट फराह खान की भी आंखों में आंसू आ गए। 

विज्ञापन

राम कपूर के साथ क्या हुआ? 
राम कपूर ने सीक्रेट रिवील करने के दौरान कहा, ‘जब में 8वीं में था और 13 साल का था, तब मेरा शोषण हुआ था। जब हमारा स्कूल खत्म हो जाता था, तो हम लोग सब साथ में छात्रावास में बैठकर बातें किया करते थे।

विज्ञापन


एक 10वीं क्लास का बच्चा मेरे साथ मेरे बेड पर बैठा हुआ था, और अचानक से वो मुझे कंबल के अंदर छूने लगा। वहां करीब 30-40 बच्चे थे और मैं वहीं जम गया। मैं कुछ नहीं कर पाया और वो करता गया।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Kapoor Reveals He Was Molested When He Was 13 Shares Traumatic Story In Lockupp 2
राम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

मैं ट्रॉमा में चला गया था
राम ने आगे कहा, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं कुछ करूं, ना करूं या सिर्फ बर्दाश्त करता रहूं। या चिल्लाऊं? या क्या करूं। काफी देर बाद में मैंने उनसे कहा कि मुझे अच्छा नहीं लग रहा है। वो रुक गए और तुरंत चले गए।

मैं काफी बदल गया उसके बाद। काफी चुप हो गया था और ट्रॉमा में चला गया था। लेकिन उन्होंने कुछ हफ्तों बाद आकर मुझे सॉरी बोला। उसके बाद जब भी उन्हें मौका मिला, वो मुझे एहसास दिलाते थे कि उन्हें अपनी गलती का पछतावा है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by LockUp (@lockup.netflix)

इस घटना ने बदली सोच
राम कपूर ने यह भी बताया कि जिस शख्स ने उनके साथ गलत किया था, उसी ने बाद में उन्हें उस ट्रॉमा से बाहर निकलने में मदद भी की। उन्होंने कहा, ‘यह थोड़ा अजीब है, लेकिन जिसने मुझे ट्रॉमा दिया, उसी ने मुझे ठीक होने में भी मदद की। हम बाद में अच्छे दोस्त बन गए। यह एक ऐसा राज है, जो मेरे बच्चों और मेरे माता-पिता को भी नहीं पता- सिर्फ गौतमी को ही इसके बारे में पता है।’

राम ने आगे कहा, ‘आज भी जब मैं इस बारे में बात करता हूं तो वो दर्द फिर से याद आ जाता है, लेकिन मैं खुश हूं कि इस अनुभव के बाद मुझे LGBTQ कम्युनिटी से कोई डर नहीं रहा। जब भी मैं सूफी जैसे लोगों से मिलता हूं, तो मुझे उनसे अपनापन महसूस होता है। मुझे कोई डर या झिझक नहीं होती, भले ही मैं उन्हें पूरी तरह समझ न पाऊं।’

ये भी पढ़ें- गोविंदा लाए ‘गोली’ तो सुनीता ने भी दिया करारा जवाब- ‘बंदूक भी तो लाते’, एक्ट्रेस ने याद किया ‘लॉकअप’ का किस्सा

उन्होंने यह भी कहा कि, ‘वो इंसान बुरा नहीं था। वो सिर्फ जिज्ञासु था और उस उम्र में हार्मोनल बदलाव से प्रभावित था। हम दोनों ही टीनेजर थे। उसने बाद में मुझसे माफी मांगी और बहुत कोशिश की कि वो अपनी गलती सुधार सके।

ऐसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए, लेकिन इस अनुभव ने मुझे जिंदगी को समझने और उसकी कद्र करने का नजरिया दिया। उसने मुझे इस ट्रॉमा से बाहर निकालने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश की।’

Ram Kapoor Reveals He Was Molested When He Was 13 Shares Traumatic Story In Lockupp 2
लॉकअप सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder

‘लॉक अप' में अब तक क्या हुआ? 
‘लॉक अप: सच या सजा’ को रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं और यह शो लगातार चर्चा में बना हुआ है।

इस हफ्ते शो में डबल एलिमिनेशन देखने को मिला, जिसमें सुनीता आहूजा और रियाज बाहर हो गए। सुनीता ने अपनी तबीयत खराब होने की वजह से शो छोड़ने का फैसला लिया, वहीं रियाज को कम वोट मिलने के कारण बाहर होना पड़ा। इस दौरान श्रेया कालरा सुरक्षित रहीं। यह शो नेटफ्लिक्स पर शनिवार से गुरुवार तक रात 8 बजे देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed