बॉलीवुड में भगवान राम पर कई सारी फिल्में बन रही हैं। कुछ समय पहले ही प्रभास स्टारर आदिपुरुष फिल्म रिलीज हुई। इसके अलावा रणबीर कपूर भी रामायण मूवी लेकर आ रहे हैं। इसी बीच राम जन्मभूमि पर एक और फिल्म है जो काफी समय से चर्चा में है। फिल्म का नाम है जन्मभूमि।
Janmbhoomi: राम जन्मभूमि केस पर बनेगी फिल्म, टकराएंगे 90s के ये सुपरस्टार्स, जानें फिल्म की शूटिंग होगी कहां?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ समय से भगवान राम पर कई सारी एनिमेटेड फिल्में भी बनी हैं। अब बॉलीवुड के दो बड़े एक्टर एक साथ फिल्म करने जा रहे हैं। राम जन्मभूमि पर बनने जा रही इस फिल्म में संजय दत्त और सनी देओल एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
सूत्रों की मानें तो ये दोनों बॉलीवुड सितारे फिल्म में अदालत में एक-दूसरे के विरुद्ध वकालत करते दिखेंगे। बताया जा रहा है कि संजय दत्त फिल्म में विपक्षी वकील की भूमिका निभा सकते हैं। जबकि सनी देओल सरकारी वकील की भूमिका में होंगे। खबरों में बताया जा रहा है कि पूरी फिल्म की शूटिंग मुंबई में सेट बना कर की जाएगी। फिल्म सिटी में अयोध्या के साथ-साथ कोर्ट रूम को भी रीक्रिएट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का गाना होगा रीशूट? दुबई में छह दिन तक लगेगा सेट
यह भी पढ़ें: किसी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगे सूरज पंचोली, डॉक्यूमेंट्री के प्रति दिखाई दिलचस्पी
यह भी पढ़ें: संजीव कुमार की आंखें भी करती थीं दर्शकों से बात, शोले में 'ठाकुर' की भूमिका ने किया आबाद