सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana Producer Namit Malhotra Says World Wants Freshness In Between Dune 3 And The Odyssey

‘ड्यून और द ओडिसी के बीच कुछ नया देखना चाहते हैं दर्शक’, ‘रामायण’ के बड़े बजट पर नमित मल्होत्रा ने कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 14 Apr 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Namit Malhotra On Ramayana: रणबीर कपूर के प्रमुख भूमिका वाली ‘रामायण’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यही कारण है कि फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चाओं में हैं। अब नमित मल्होत्रा ने ‘रामायण’ की तुलना ‘ड्यून पार्ट 3’ और ‘द ओडिसी’ जैसी फिल्मों से की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

Ramayana Producer Namit Malhotra Says World Wants Freshness In Between Dune 3 And The Odyssey
द ओडिसी, रामायण और ड्यून पार्ट 3 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

नमित मल्होत्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चाओं में हैं। एक ओर जहां ‘ड्यून पार्ट 3’ और ‘द ओडिसी’ जैसी बड़ी फिल्में आ रही हैं। वहीं इस साल भारत के इस महाकाव्य की भी काफी चर्चा है। लॉस एंजिल्स में सिनेमाकॉन 2026 में बोलते हुए नमित मल्होत्रा ने फिल्म पर बात की। उन्होंने कहा कि वैश्विक दर्शक कहानियों में नयापन और रोमांच डूंढ रहे हैं और रामायण इन गुणों का प्रतीक है।

Trending Videos

आज के दर्शकों के लिए एक नया दृष्टिकोण ला रहे हैं
इस बातचीत के दौरान ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले यश भी मौजूद थे। जब उनसे पूछा गया कि वे एक प्राचीन महाकाव्य पर आधारित आधुनिक कहानी को 2026 के दर्शकों के लिए कैसे प्रस्तुत कर रहे हैं, तो नमित मल्होत्रा ने कहा कि यह एक ऐसा दृष्टिकोण था, जो मैंने वास्तव में अमेरिका में ही किसी से सुना था।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह कुछ इस तरह था - 'आप हमें दुनिया की पहली कहानी या ब्रह्मांड की पहली कहानी सुना रहे हैं, लेकिन यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में हम ज्यादा नहीं जानते हैं। तो, ऐसा लगता है कि आप हमें एक कालातीत कहानी सुना रहे हैं, लेकिन वास्तव में हम इसे पहली बार खोजने जा रहे हैं।

Ramayana Producer Namit Malhotra Says World Wants Freshness In Between Dune 3 And The Odyssey
रामायण टीजर - फोटो : Youtube- World Of Ramayana

कई पीढ़ियों ने देखी और सुनी है ‘रामायण’
‘रामायण’ का बजट कथित तौर पर 4,000 करोड़ रुपये है। नमित मल्होत्रा का मानना है कि फिल्म का विशाल आकार और भव्य सीन वैश्विक दर्शकों को आकर्षित करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस कहानी के प्रति एक नई ताजगी और उत्साह है। जाहिर है हर भारतीय का दिल इस कहानी से धड़कता है।

हम सभी, हमारे माता-पिता, हमारे दादा-दादी, हमसे पहले की पीढ़ियां सभी ने रामायण पढ़ी है, सुनी है, और इसे विभिन्न रूपों में अनुभव किया है। बड़े पर्दे पर भव्यता के साथ-साथ उस भावना को दुनिया के सामने लाना बहुत दिलचस्प है, जिसकी हर भारतीय को परवाह है। मुझे लगता है कि यह बहुत ही प्रासंगिक है।

Ramayana Producer Namit Malhotra Says World Wants Freshness In Between Dune 3 And The Odyssey
द ओडिसी और ड्यून पार्ट 3 - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शक कुछ अलग देखना चाहते हैं
'ड्यून: पार्ट थ्री' और 'द ओडिसी' जैसी भव्य फिल्मों का जिक्र करते हुए नमित मल्होत्रा ने कहा कि इन फिल्मों को देखते हुए सिनेमाघरों में दर्शक कुछ नया और अलग देखना चाहते हैं। उनकी सोच अब अलग-अलग तरह की कहानियों को देखने के लिए काफी खुली है। मुझे लगता है कि हम सब एक ही तरह की फिल्में काफी देख चुके हैं। लेकिन अब सवाल यह है कि हम क्या नया ला सकते हैं?

Ramayana Producer Namit Malhotra Says World Wants Freshness In Between Dune 3 And The Odyssey
रामायण - फोटो : Youtube- World Of Ramayana
दिवाली पर रिलीज होगी ‘रामायण’
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘रामायण’ का पिछले दिनो टीजर और राम का लुक जारी किया गया था। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आए थे। फिल्म के व्यापक विज़ुअल इफेक्ट्स से भरपूर इस टीजर को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में हैं। यह फिल्म इस साल दिवाली पर बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली है। इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का अगला पार्ट अगले साल 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed