फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir-Alia Wedding Home Went On Rent With 45 Lac Per Month By This Person

जहां हुई थी रणबीर-आलिया की शादी, वही घर अब हुआ किराए पर; रेंट सुनकर उड़ जाएंगे होश; गौरी खान ने किया था डिजाइन

Fri, 22 May 2026 11:13 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 22 May 2026 11:13 PM IST
सार

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt’s Old Home: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर एक बार फिर अपने लग्जरी मुंबई अपार्टमेंट को लेकर चर्चा में हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Ranbir-Alia Wedding Home Went On Rent With 45 Lac Per Month By This Person
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम -@ranbir_kapoor 82

विस्तार

एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रामायण फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। ये एक मच-अवेटेड फिल्म है। फिल्म का पहला टीजर रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस बीच एक्टर अपने लग्जरी मुंबई अपार्टमेंट को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। 

विज्ञापन

रणबीर-आलिया के घर का इतना है रेंट
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर का पुराना घर, जो मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में स्थित है, अब नए किराएदार को मिल गया है। खास बात यह है कि इस घर का मंथली किराया सुनकर हर कोई हैरान रह गया है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर ने अपना शानदार वास्तु अपार्टमेंट 11 लाख प्रति महीने के किराए पर लीज पर दिया है। यह अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित पाली हिल इलाके में है। बताया जा रहा है कि यह डील 5 साल के लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट के तहत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir-Alia Wedding Home Went On Rent With 45 Lac Per Month By This Person
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ranbir__kapoor82

सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर जमा किए 45 लाख
करीब 2,460 स्क्वायर फीट में फैला यह लग्जरी अपार्टमेंट आदित्य शुक्ला को किराए पर दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एग्रीमेंट में हर साल किराए में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की शर्त भी शामिल है। वहीं सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 45 लाख जमा किए गए हैं।

Ranbir-Alia Wedding Home Went On Rent With 45 Lac Per Month By This Person
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : ट्विटर

इसी घर में हुई थी रणबीर-आलिया की शादी
खबरों की मानें तो रणबीर कपूर ने यह घर साल 2016 में लगभग 35 करोड़ में खरीदा था। इस घर के इंटीरियर्स को मशहूर डिजाइनर गौरी खान ने डिजाइन किया था, जो बॉलीवुड सितारों के आलीशान घरों को सजाने के लिए जानी जाती हैं।

यह घर रणबीर कपूर के लिए काफी खास भी रहा है। इसी अपार्टमेंट में उन्होंने आलिया भट्ट के साथ 14 अप्रैल को बेहद निजी समारोह में शादी की थी। शादी घर की बालकनी में हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

Ranbir-Alia Wedding Home Went On Rent With 45 Lac Per Month By This Person
परिवार के साथ रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

अब इस घर में रहते हैं रणबीर-आलिया
करीब एक साल पहले रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा कपूर के साथ नए घर कृष्ण राज बंगला में शिफ्ट हो गए थे। पाली हिल में स्थित यह बंगला कपूर परिवार के लिए इमोशनल रूप से बेहद खास माना जाता है। बताया जाता है कि इसकी कीमत करीब 250 करोड़ है और यह रणबीर की मां नीतू कपूर के साथ मिलकर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं ‘बंदर’ की एक्ट्रेस सपना पब्बी? सुशांत सिंह राजपूत ड्रग केस में नाम आया था सामने; क्या है कनेक्शन?

Ranbir-Alia Wedding Home Went On Rent With 45 Lac Per Month By This Person
लव एंड वॉर की कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
रणबीर-आलिया का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही ‘रामायण पार्ट 1’ में नजर आएंगे, जिसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है। इसके अलावा उनके पास ‘लव एंड वॉर’ और ‘एनिमल पार्क’ जैसी बड़ी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed