फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir best actor and vidya best actress

...एंड एवॉर्ड गोज टू रणबीर कपूर, विद्या बालन

Mon, 21 Jan 2013 02:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 21 Jan 2013 02:49 PM IST
विज्ञापन
Ranbir best actor and vidya best actress

रणबीर कपूर और विद्या बालन साल 2012 के सबसे अच्छे एक्टर और एक्ट्रेस चुने गए। रविवार की रात हुए फिल्म फेयर अवॉर्ड में रणबीर कपूर को फिल्म 'बर्फी' के लिए साल का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। सबसे अच्छी अभिनेत्री का खिताब विद्या बालन को 'कहानी' फिल्म के लिए मिला।

विज्ञापन


विद्या और रणबीर दोनों ने ही लगातार दूसरी बार फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किए हैं। साल 2011 में रणबीर ने बेस्ट एक्टर का अवार्ड फिल्म 'रॉकस्टार' के लिए तो विद्या ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड फिल्म 'द डर्टी' पिक्चर के लिए जीता था। फिल्मफेयर अवार्ड में अनुराग बासु निर्देशित 'बर्फी' छायी रही। 'बर्फी' को बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट म्यूजिक समेत सात फिल्म फेयर अवार्ड मिले। जबकि फिल्म 'जब तक है जान' के लिए गुलजार को बेस्ट गीतकार का अवार्ड मिला।
विज्ञापन


इसी फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा को बेस्ट सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। फिल्म ‘विकी डोनर' के गाने ‘पानी दा रंग' के लिए आयुष्मान खुराना को बेस्ट मेल सिंगर का तो वहीं फिल्म ‘इशकजादे' के गाने ‘परेशां..' के लिए शालमली खोलगडे को बेस्ट फीमेल सिंगर के अवार्ड से नवाजा गया। 'कहानी' के डायरेक्टर सुजॉय घोष को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला। इरफान खान को 'पान सिंह तोमर' के लिए बेस्ट ऐक्टर का क्रिटिक्स अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। बेस्ट डायलॉग का पुरस्कार 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को मिला।  श्रीदेवी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' की निर्देशक गौरी शिंदे को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का खिताब मिला है। यशराज स्टूडियों में हुए इस कार्यक्रम को शाहरुख और सैफ अली खान ने होस्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed