Love And War: पोस्टपोन की खबरों के बीच 'लव एंड वॉर' को मिली नई रिलीज डेट! जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Love And War Release Date: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल अभिनीत 'लव एंड वॉर' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में है। वहीं, अब खबर है कि फिल्म को नई रिलीज डेट मिल गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' की घोषणा के बाद से ही यह चर्चा में है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर फैंस में गजब का उत्साह है। हाल ही में खबर आई कि इस भव्य प्रोजेक्ट की रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की नई रिलीज डेट पर चर्चाएं शुरू हो गई है और यह सामने भी आ गई है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
जब 'लव एंड वॉर' की घोषणा हुई थी, तब इसे क्रिसमस 2025 में रिलीज करने की बात थी। बाद में रिलीज डेट को मार्च 2026 तक बढ़ाया गया। अब ताजा जानकारी के मुताबिक, निर्माता स्वतंत्रता दिवस 2026 को इस फिल्म के लिए सबसे उपयुक्त मान रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शूटिंग शेड्यूल में तीन महीने की देरी हुई है, जिसके कारण रिलीज तीन महीने आगे बढ़ी है। ईद 2026 की रिलीज से हटने के बाद, स्वतंत्रता दिवस का सप्ताह इस फिल्म की थीम 'लव एंड वॉर' के साथ पूरी तरह मेल खाता है।'
आधिकारिक घोषणा का इंतजार बाकी
हालांकि, निर्माताओं की ओर से रिलीज डेट पर अंतिम घोषणा का इंतजार है। इससे पहले पहले कुछ अफवाहें थीं कि फिल्म में देरी हो सकती है, लेकिन इन खबरों को गलत बताया गया था और कहा गया था कि 'लव एंड वॉर पूरी तरह शेड्यूल पर है। प्रोडक्शन में देरी की कोई बात नहीं हुई है और ऐसी अफवाहें बेबुनियाद हैं।' हालांकि, अब नई रिलीज डेट की खबर सामने आई है।
फिल्म की शूटिंग
'लव एंड वॉर' बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। संजय लीला भंसाली की फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर हो रही है। यह पहली बार है जब रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। वहीं, फिल्म की कहानी को अभी गुप्त रखा गया है।