फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Calls Working With Sanjay Leela Bhansali Tiring Love And War Daunting alia bhatt vicky kaushal

Ranbir Kapoor: 'लव एंड वॉर' को लेकर रणबीर कपूर का खुलासा, बोले- भंसाली के साथ काम करना है थकाऊ

Thu, 13 Mar 2025 08:19 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 13 Mar 2025 08:19 PM IST
सार

Ranbir Kapoor Love and War: रणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से की थी। अब एक बार फिर से रणबीर निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म लव एंड वॉर में काम कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर रणबीर ने हाल ही में खुलकर बात की।
 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Calls Working With Sanjay Leela Bhansali Tiring Love And War Daunting alia bhatt vicky kaushal
'लव एंड वॉर' और संजय लीला भंसाली को लेकर रणबीर कपूर ने किए कई खुलासे - फोटो : इंस्टाग्राम@ranbirkapooronline

विस्तार

रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में बतौर सहायक के तौर पर काम किया। इसके बाद रणबीर ने संजय लीला भंसाली की ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म सांवरिया से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वहीं अब रणबीर एक बार फिर से संजय की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे। इस फिल्म और संजय के बारे में रणबीर ने मीडिया से खास बातचीत की।
विज्ञापन

 

लव एंड वॉर को लेकर रणबीर का खुलासा?
रणबीर कपूर ने कथित तौर पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि संजय लीला भंसाली के साथ काम करना थकाने वाला जरूर है, लेकिन उनके साथ काम करके संतोष जरूर मिलता है। गुरुवार को मुंबई में उन्होंने मीडिया से बात की और अपनी नई फिल्म लव एंड वॉर के बारे में बताया। रणबीर ने भंसाली की तारीफ करते हुए कहा, ''वह बहुत मेहनती हैं और किरदारों, भावनाओं, संगीत, भारतीय संस्कृति को बखूबी समझते हैं। उनके साथ काम करना लंबा और मुश्किल हो सकता है, लेकिन एक कलाकार के लिए यह बहुत संतोषजनक होता है।'' रणबीर ने आगे कहा, ''भंसाली कला को बहुत सम्मान देते हैं और उनके सेट पर काम करना शानदार अनुभव है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

आलिया भट्ट ने लव एंड वॉर के बारे में कही थी खास बात
पिछले साल आलिया भट्ट ने भी न्यूज 18 के एक इंटरव्यू में इस फिल्म के बारे में बात की थी। आलिया ने कहा कि वह भंसाली और रणबीर को इतने सालों बाद साथ देखने के लिए उत्साहित हैं। साथ ही, उन्होंने विक्की कौशल के साथ दोबारा काम करने पर खुशी जताई। आलिया ने कहा कि सेट पर पूरी मेहनत करनी होती है और फिल्म की कहानी को सबसे ज्यादा अहमियत देनी होती है।

यह भी पढ़ें:
Aamir Khan Birthday: आमिर खान ने जन्मदिन से पहले पैपराजी के साथ मनाया जश्न, अपने हाथों से खिलाया केक
विज्ञापन

फिल्म लव एंड वॉर
कथित तौर पर 'लव एंड वॉर' इस साल के आखिर में शुरू होगी और मार्च 2026 में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्क्रीन शेयर करेंगे। वैसे आलिया और रणबीर पहले ब्रम्हास्त्र में एक साथ काम कर चुके हैं और विक्की कौशल के साथ आलिया फिल्म राजी में नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:
Yash Toxic: हॉलीवुड के मशहूर स्टंट कोऑर्डिनेटर जेजे पेरी ने की टॉक्सिक की प्रशंसा, यश के साथ शेयर किया पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed