{"_id":"67a98c0e604220c3c20c6e4e","slug":"ranbir-kapoor-ramayan-is-being-shot-with-body-double-actor-is-busy-in-film-love-and-war-2025-02-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर के बॉडी डबल के साथ हो रही रामायण की शूटिंग, आखिर कहां बिजी हैं अभिनेता?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर के बॉडी डबल के साथ हो रही रामायण की शूटिंग, आखिर कहां बिजी हैं अभिनेता?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:48 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'रामायण' और 'लव एंड वार' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता इस समय लव एंड वार फिल्म में बिजी हैं, जिसके कारण रामायण की शूटिंग उनके बॉडी डबल की मदद से की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म रामायण
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamnamitmalhotra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। वह नितेश तिवारी की 'रामायण' और 'लव एंड वार' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरें हैं कि रणबीर इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वार' की शूटिंग में बिजी हैं इसलिए रामायण फिल्म में उनके बॉडी डबल की मदद से फिल्म की शूटिंग की जा रही है।
2 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रामायण की शूटिंग में बॉडी डबल की मदद
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस के किसी करीबी सूत्र ने बताया, "रणबीर ने रामायण की पहली किस्त के लिए अपने लगभग सभी महत्वपूर्ण दृश्य पूरे कर लिए हैं; केवल पैचवर्क बाकी है, जिसे उनके बिना भी पूरा किया जा सकता है। चूंकि, उनकी तारीखें लव एंड वॉर को सौंपी गई थीं, इसलिए रामायण की प्रोडक्शन टीम ने शूटिंग की योजना इस तरह बनाई कि कोई देरी न हो। अभी कुछ छोटे-मोटे सीक्वेंस बॉडी डबल के साथ फिल्माए जा रहे हैं, जिसके बाद पहले भाग का काम पूरा हो जाएगा।"
3 of 5
रामायण
- फोटो : सोशल मीडिया
पोस्ट प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं नितिश
सूत्र ने बताया, "यह एक वीएफएक्स फिल्म है और पोस्ट-प्रोडक्शन में बहुत काम किया जा रहा है। नितेश अगले कुछ महीने इसमें ही बिजी रहेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर की एआई फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जून में शूटिंग कर सकते हैं रणबीर कपूर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब जो भी शूटिंग बाकी है वो जून में होगी। इसमें रणबीर कपूर के शामिल होने की संभावना है। रामायण का पहला भाग दिवाली 2026 में और दूसरा दिवाली 2027 में रिलीज होने वाला है।
विज्ञापन
5 of 5
रामायण - रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
ये स्टार्स होंगे फिल्म का हिस्सा
नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण का किरदार निभाने जा रहे हैं। फिल्म को बड़े बजट में तैयार किया जा रहा है। वहीं, लव एंड वॉर फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।