फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahira Khan Returns: भारतीय दर्शकों के लिए खास तोहफा लेकर लौटीं माहिरा खान, सरहद पार की सीरीज में लूट लिए दिल

Wed, 15 Jun 2022 04:04 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 15 Jun 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor rumoured ex girl friend mahira khan returns on indian screen with new series Sadqay Tumhare
सदके तुम्हारे - फोटो : अमर उजाला

माहिरा खान का नाम आपको याद है? दिमाग पर थोड़ा जोर डालेंगे तो जरूर याद आएगा। शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ में अभिनय कर चुकी हैं। लेकिन, उनके नाम की सनसनी हिंदुस्तानी मीडिया में पहली बार उस वक्त फैली थी, जब विदेश में मटरगश्ती करते हुए उनकी और रणबीर कपूर की तस्वीरें वायरल हुई थीं। हालांकि, अब माहिरा खान दूसरी वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, उनकी नई सीरीज ‘सदके तुम्हारे’ भारतीय दर्शकों के लिए टीवी चैनल जिंदगी पर प्रसारित हो रही है।  

Ranbir Kapoor rumoured ex girl friend mahira khan returns on indian screen with new series Sadqay Tumhare
सदके तुम्हारे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

खलील-उर-रहमान कमर की लिखी और मोहम्मद एहतशामुद्दीन द्वारा निर्देशित सीरीज ‘सदके तुम्हारे’ 1980 के दशक की प्रेम कहानी है। इस कहानी में खलील (अदनान मलिक) और शानो (माहिरा) की सगाई बहुत पहले ही हो चुकी है, लेकिन 10 साल तक उनके बीच कोई संपर्क नहीं हुआ। गांव की छोरी शानो अपने मंगेतर खलील से मिलना चाहती है, जो बड़े शहर में बस गया है। पहले तो खलील यह सोचकर अपने दिल की बात बताने से हिचकता है कि शहर में उसकी जिंदगी ज्यादा बेहतर है, लेकिन वह उससे प्यार करने लगता है। प्यार और किस्मत की यह दिलचस्प कहानी जिसने भी देखी, माहिरा के अभिनय से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका।

Ranbir Kapoor rumoured ex girl friend mahira khan returns on indian screen with new series Sadqay Tumhare
सदके तुम्हारे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारतीय सिनेमा जगत में अपनी वापसी के बारे में माहिरा खान कहती हैं, ‘सीरीज ‘सदके तुम्हारे’ दिल छू लेने वाली सीधी-सादी कहानी है। शानो मेरे पसंदीदा किरदारों में से एक है। इस शो को देखना पुराने पलों को याद करने जैसा है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है। टेलीविजन पर वापसी हो रही है, जहां से सबकुछ शुरू हुआ था। जिंदगी के जरिए भारतीय दर्शकों के साथ जुड़ने का एक बार फिर से मौका मिलने पर मैं बहुत खुश हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor rumoured ex girl friend mahira khan returns on indian screen with new series Sadqay Tumhare
सदके तुम्हारे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘सदके तुम्हारे’ के अलावा जिंदगी चैनल के लाइन-अप में माया अली और उस्मान खालिद बट अभिनीत एक और लोकप्रिय शो 'ऑन जारा' भी शामिल है। यह शो शादीशुदा जोड़े के बारे में है, जिसे उनके संबंधित परिवार बिगाड़ देते हैं। वे इस परवाह से बाहर निकलने को बेताब हैं। तनुजा चंद्रा निर्देशित शॉर्ट फिल्म 'सिलवट' भी जिंदगी चैनल पर प्रसारित हो रही है, जिसमें इस सीजन के सुपरस्टार कार्तिक आर्यन और मेहर मिस्त्री मुख्य भूमिकाओं में हैं। बंदिशों वाली यह प्रेम कहानी मुंबई की गलियों में बनी है और इसके मुख्य किरदार नूर और अनवर के बीच बढ़ती दोस्ती को दर्शाती है। उन्हें एक-दूसरे के लिए अपनी दिल की बात कह पाना मुश्किल लगता है।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor rumoured ex girl friend mahira khan returns on indian screen with new series Sadqay Tumhare
सदके तुम्हारे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस रोमांचक लाइनअप के बारे में जी स्पेशल प्रोजेक्ट्स की चीफ क्रिएटिव ऑफिसर शैलजा केजरीवाल कहती हैं, “वास्तविक, विविधतापूर्ण और सीमाओं तथा जॉनर से परे कहानियों के माध्यम से दर्शकों को खुशी देने की कोशिश हमेशा रही है। जिंदगी चैनल पर माहिरा के शो ‘सदके तुम्हारे’ को भारतीय दर्शकों के लिए पेश करते हुए हम काफी खुश हैं।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed