फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Snaps at the paparazzi In The Special Screening Of Dadi Ki Shaadi With Alia Bhatt

पैपराजी पर भड़के रणबीर कपूर! ‘दादी की शादी’ की स्क्रीनिंग में आलिया के साथ पहुंचे थे एक्टर, वायरल हुआ वीडियो

Wed, 06 May 2026 01:22 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 06 May 2026 01:22 PM IST
सार

Ranbir Kapoor Viral Video: एक्ट्रेस नीतू कपूर की फिल्म 'दादी की शादी' 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणबीर कपूर पैपराजी पर भड़कते नजर आ रहे हैं।  

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Snaps at the paparazzi In The Special Screening Of Dadi Ki Shaadi With Alia Bhatt
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीतू कपूर और कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म 'दादी की शादी' 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने पहुंचे थे। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ, जिससे रणबीर पैपराजी पर भड़क गए। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

केजुअल आउटफिट में नजर आया कपल
हल्के टील रंग की पोलो टी-शर्ट और लाइट बेज ट्राउजर में रणबीर कपूर का लुक काफी सिंपल और सटल नजर आया, वहीं आलिया भट्ट ने ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना था, जिसमें स्ट्रक्चर्ड शर्ट और वाइड-लेग्ड ट्राउजर शामिल थे। शुरुआती भीड़-भाड़ के बावजूद दोनों ने अपना शांत स्वभाव बनाए रखा और बाद में फोटोज के लिए पोज भी दिए।

विज्ञापन

Ranbir Kapoor Snaps at the paparazzi In The Special Screening Of Dadi Ki Shaadi With Alia Bhatt
'दादी की शादी' की स्क्रीनिंग - फोटो : एएनआई

पैपराजी पर क्यों भड़के रणबीर? 
एक वीडियो में रणबीर पपराजी पर थोड़ा भड़कते हुए नजर आ रहे हैं और उन्हें थोड़ा स्पेस देने के लिए कहते नजर आए। इसके बाद उन्होंने खुद ही कहा, ‘आपको फोटो चाहिए? आ जाइए’ और बैकग्राउंड में फोटोग्राफर्स भी एक-दूसरे से पीछे हटने को कहते सुनाई दिए। इसके बाद दोनों स्टार दूसरी जगह जाकर आराम से पोज देते नजर आए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmy Famee (@filmyfamee)

फैंस ने किया एक्टर का सपोर्ट 
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने रणबीर का सपोर्ट किया और फोटोग्राफर्स से बेहतर दूरी और मर्यादा बनाए रखने की बात कही। लोगों का कहना था कि फोटो लेने से पहले पर्सनल स्पेस और कंसेंट का ध्यान रखना जरूरी है।

 

विज्ञापन

Ranbir Kapoor Snaps at the paparazzi In The Special Screening Of Dadi Ki Shaadi With Alia Bhatt
दादी की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
'दादी की शादी' फिल्म के बारे में 
'दादी की शादी' में नीतू कपूर और कपिल शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके साथ सादिया खतीब और रिद्धिमा कपूर साहनी भी हैं। 'दादी की शादी' की कहानी एक ऐसे परिवार की है, जिसमें प्यार, हंसी-मजाक, कुछ नोक-झोंक और गहरे राज दिखाए गए हैं। इस फिल्म को आशीष आर. मोहन ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed