{"_id":"1da430444a7496e1339ed9cd7a26dfbd","slug":"ranbir-kapoor-sushant-singh-rajput-vidya-balan-to-play-detective","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड बना बॉन्डः फिल्मों में लगा जासूसी का तड़का","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड बना बॉन्डः फिल्मों में लगा जासूसी का तड़का
संजना शर्मा/फीचर डेस्क दिल्ली
Updated Wed, 02 Oct 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले समय में कुछ ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिसका मुख्य किरदार जासूसी करता दिखेगा।
विज्ञापन
यह तो अब आम खबर है कि विद्या बालन अपने एक और हट के अवतार की तैयारी में लग गई हैं। अपनी आगामी फिल्म में वे एक लेडी जासूस का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का नाम है `बॉबी जासूस' और इस फिल्म को बनाने वाला प्रोडक्शन हाउस है दीया मिर्जा का बॉर्नफ्री प्रोडक्शंस।
`घनचक्कर' में विद्या के फ्लॉप साबित हो गए फैशनेबल पंजाबी महिला के अवतार के बाद उनके फैन्स को ऐसे ही किसी धमाके का इंतजार था और उन्होंने धमाका कर दिया। विद्या कैसी जासूस बनेंगी? वे एथनिक वियर वाली चेहरे से जासूस न लगने वाली जासूस बनेंगी या एकदम कड़क जासूस?
विज्ञापन
इसका उत्तर अभी सबके सामने नहीं है, लेकिन इतना तय है कि विद्या जैसी भी जासूस बनें, उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के कई सुपरस्टारों से कड़ी टक्कर लेनी पड़ेगी और अगर विद्या जीत जाती हैं, तो यह निश्चित है कि बॉलीवुड के इतिहास में शायद पहली बार ऐसा होगा कि कोई एक्ट्रेस यहां पुरुषों के वर्चस्व को तोड़ेगी। इसे भारत की पहली लेडी जासूस का नाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
वैसे विद्या ने यह पहले ही साबित कर दिया है। लेकिन एक ही जैसे किरदार में जब उनका मुकाबला अपने को-स्टार्स से होगा, तब सही की पहचान होते देर न लगेगी। विद्या की कलाकारी की संभावनाओं पर इतनी भूमिका इसलिए बयां हो रही है, क्योंकि विद्या ही नहीं, बॉलीवुड के कई धुरंधर एक्टर जासूस के किरदार में दिखने वाले हैं।
रणबीर और सुशांत भी
उनमें से एक हैं रणबीर कपूर। विद्या अगर बॉबी जासूस हैं, तो रणबीर `जग्गा जासूस’ होंगे। रणबीर अगर जग्गा जासूस होंगे, तो `शुद्ध देसी रोमांस' फेम सुशांत सिंह राजपूत `ब्योमकेश बक्शी’ नामके जासूस बनेंगे। इस सितंबर की शुरुआत में बंगाली फिल्मों के महान फिल्मकार रितुपर्णो घोष की `सत्यांवेषी’ भी रिलीज हुई थी।
`सत्यांवेषी’ ब्योमकेश बक्शी के किरदार पर बनी बंगाली फिल्म है। यानी बड़े परदे पर अब जासूसी की जंग छा जाने वाली है। वैसे फिल्म `कहानी' में भी विद्या अघोषित जासूस के ही किरदार में थीं।
रणबीर कपूर, विद्या बालन और सुशांत की यह जंग देखने वाली होगी। इस जंग में तीनों ही कलाकारों के पास कोई न कोई पॉइंट ऐसा है, जिसके आधार पर तीनों से ही उम्दा अदाकारी की आशा लगाई जा सकती है।
विद्या अपने आप में दमदार कलाकार हैं। `कहानी' में उन्होंने लगभग ऐसा ही किरदार पहले ही किया हुआ है। इसलिए अब दूसरा मौका मिलने पर वे अपने किरदार को बेहतर तराशकर पेश कर सकती हैं।
वहीं रणबीर कपूर विद्या जितने ही टैलेंटेड हैं। साथ ही `जग्गा जासूस’ उनका पहला को-प्रोडक्शन प्रयास है। फिल्म में निर्माता के तौर पर अनुराग बसु भी उनके साथ हैं।
इसके लिए उन्होंने अभी से कॉमिक्स और टीवी शो बनाने की खबर आम कर दी है। जाहिर है अपनी भूमिका में वे कोई कसर नहीं छोड़ने वाले। सुशांत सिंह राजपूत भी दिबाकर बैनर्जी जैसे टैलेंटेड डायरेक्टर के साथ हैं।
खुद सुशांत की टैलेंट पर किसी को कोई गलतफहमी नहीं है। तीनों फिल्में 2014 में रिलीज होनी हैं। ऐसे में कौन बनेगा टॉप का जासूस अगले साल ही पता चल पाएगा!