फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor teases paparazzi at airport jokingly asked if they had brought a birthday cake for Alia Bhatt

फैमिली संग बर्थडे मनाकर मुंबई लौटीं आलिया, एयरपोर्ट पर जुटे पैप्स को देख रणबीर ने किया सवाल, 'केक नहीं लाए'?

Tue, 17 Mar 2026 03:11 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 17 Mar 2026 03:11 PM IST
सार

Ranbir Kapoor Teases Paparazzi: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने 33वें जन्मदिन का जश्न विदेश में मनाया। वे परिवार के साथ हांगकांग पहुंचीं। आज मंगलवार को जब वे मुंबई आईं तो हमेशा की तरह पैप्स ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान रणबीर ने एक मजेदार सवाल किया।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor teases paparazzi at airport jokingly asked if they had brought a birthday cake for Alia Bhatt
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपना बर्थडे हांगकांग में सेलिब्रेट किया। मंगलवार सुबह वे मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान उनके एक्टर पति रणबीर कपूर भी साथ दिखे। इस खूबसूरत जोड़ी को साथ देख हमेशा की तरह पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने दौड़ पड़े। इस दौरान रणबीर कपूर ने मजेदार अंदाज में पैप्स से सवाल किया।

विज्ञापन

Ranbir Kapoor teases paparazzi at airport jokingly asked if they had brought a birthday cake for Alia Bhatt
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : एएनआई

रणबीर ने किया ऐसा सवाल, मुस्कुराने लगीं आलिया
रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया का जन्मदिन सेलिब्रेट कर मुंबई लौट आए हैं। कपल को साथ देख पैपराजी भी वहां जुट गए और आलिया को जन्मदिन की बधाई देने लगे। इस दौरान रणबीर ने पैप्स से सवाल किया, 'केक नहीं लाए?' 'केक किधर है'? रणबीर के इस सवाल पर आलिया भी मुस्कुरा उठीं। साथ ही पैपराजी भी हंसने लगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

कूल लुक में दिखे रणबीर आलिया
आलिया और रणबीर को आज सुबह-सुबह अपनी टीम के कुछ सदस्यों के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। जैसे ही वे बाहर निकले, पैपाराजी उनके चारों ओर जमा हो गए और आलिया को जन्मदिन की बधाई दी। इसके तुरंत बाद रणबीर ने पैपाराजी से हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत की। इससे कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। एयरपोर्ट पर आलिया और रणबीर कूल लुक में दिखे। आलिया ऑल व्हाइट को-ऑर्ड सेट में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने रेड कलर की कैप पहनी। वहीं, रणबीर ब्लू टी-शर्ट, ब्लैक हाफ-जैकेट, डेनिम जींस में दिखे। 

विजय के लिए घरवालों से भिड़ गई थीं रश्मिका, परिवार ने दी थी इंडस्ट्री से दूर रहने की सलाह; जानें पूरा मामला?

आलिया और रणबीर का वर्क फ्रंट
आलिया भट्ट के काम की बात करें तो वे स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल जुलाई में दस्तक देगी। वहीं, रणबीर कपूर नितेश तिवारी की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया और रणबीर के पास फिल्म 'लव एंड वार' भी है। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में इस खूबसूरत जोड़ी को देखा जाएगा। उनके साथ विक्की कौशल भी फिल्म का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed