Ranbir Kapoor: ऋषि कपूर का बेटा होने की वजह से बचपन में परेशान होते थे रणबीर, अभिनेता ने किया वजह का खुलासा
रणबीर कपूर ने इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि कैसे एक एक्टर का बेटा होने के कारण बचपन में उन्हें परेशान होना पड़ा और उन्हें धमकाया जाता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के लिए लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह साक्षात्कारों में अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे कर रहे हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने बचपन से जुड़ी कई बताई हैं। रणबीर ने बताया कि कैसे एक एक्टर का बेटा होने के कारण बचपन में उन्हें परेशान होना पड़ा और उन्हें धमकाया जाता था।
रणबीर कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे दिवंगत ऋषि कपूर के बेटे हैं। दरअसल, हाल ही में रणबीर अपनी कजिन बहन और अभिनेत्री करीना कपूर के चैट शो 'व्हाट वीमेन वॉन्ट' में पहुंचे थे। इस दौरान करीना के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि ऋषि कपूर का बेटा होने की वजह से बचपन में स्कूल में उन्हें बहुत परेशान किया गया था।
Ranbir Kapoor: TJMM का सीन देख नेटिजन्स को याद आई 'राजी' की रोती-बिलखती आलिया, सोशल मीडिया पर मीम वायरल
अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए रणबीर ने कहा कि कभी-कभी आप जानते हैं कि एक अभिनेता का बेटा होने के नाते आप के सीनियर आपको बहुत परेशान करते हैं, क्योंकि आप एक आसान टारगेट होते हैं। यह आपको दुनिया के लिए तैयार करता है। मुझे लगता है कि यह केवल आशीर्वाद था। मैं इसे इस तरह नहीं देखता था कि एक एक्टर का बेटा होने के कारण मुझे परेशान किया गया और न ही इस बारे में सोचता हूं। हालांकि, यह सच है कि एक अभिनेता का बेटा होने के कारण मुझे स्कूल में सीनियर्स ने परेशान किया था।
Johnny Lever: रणवीर की 'सर्कस' के खराब प्रदर्शन से निराश थे जॉनी, एक्टर ने बताई फिल्म के फ्लॉप होने की वजह
बात करें रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट के बारे में तो आठ मार्च को अभिनेता की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' रिलीज हुई है, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं अब अभिनेता फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे।
Zwigato Box Office Collection: मिसेज चटर्जी के सामने फीकी पड़ी ज्विगाटो, पहले ही दिन फिल्म को नहीं मिले दर्शक