फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir kapoor was first choice for role of Don not ranveer singh in farhan akhtar film don 3 as report

Don 3: डॉन के किरदार के लिए रणवीर सिंह नहीं ये अभिनेता थे पहली पसंद, शाहरुख की एग्जिट के बाद लगी थी मुहर!

Sat, 10 Feb 2024 12:27 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sat, 10 Feb 2024 12:27 PM IST
सार

इस बीच अब डॉन के किरदार को लेकर एक अप्डेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में डॉन की भूमिका के लिए रणवीर से पहले निर्माताओं ने दूसरे अभिनेता के नाम पर मुहर लगाई थी।

विज्ञापन
Ranbir kapoor was first choice for role of Don not ranveer singh in farhan akhtar film don 3 as report
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में अभिनय करते नजर आएंगे। वहीं, वे फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन' की तीसरी किस्त में डॉन की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस बीच अब डॉन के किरदार को लेकर एक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में डॉन की भूमिका के लिए रणवीर से पहले निर्माताओं ने दूसरे अभिनेता के नाम पर मुहर लगाई थी।
विज्ञापन


रणवीर से पहले रणबीर को ऑफर हुई थी 'डॉन 3'
शाहरुख खान 'डॉन' के रीमेक में नजर आए। उन्होंने 'डॉन' और 'डॉन 2' दोनों में अहम भूमिका निभाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉन 3 के लिए निर्माताओं ने शाहरुख से बात की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उनके मना करने के बाद मेकर्स ने रणबीर कपूर को यह भूमिका ऑफर की थी, लेकिन वे भी मुख्य भूमिका निभाने के लिए सहमत नहीं हुए। इसके बाद डॉन 3 के लिए रणवीर सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई। बता दें कि, 'डॉन' की पहली किस्त में अमिताभ बच्चन नजर आए थे, जिन्होंने अपने डायलॉग और अभिनय से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: यामी की प्रेगनेंसी पर कंगना की प्रतिक्रिया! आदित्य की तारीफ करते हुए कहा- 'मेरी पसंदीदा जोड़ी'
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान खलनायक की भूमिका में आएंगे नजर!
अभिनेत्री की मुख्य भूमिका के लिए पहले कियारा आडवाणी का नाम लिया जा रहा था, लेकिन बाद में कृति सेनन के नाम की अफवाह सुनने को मिली थी। हालांकि, फैंस चाहते हैं कि शोभिता धुलिपाला इस किरदार को निभाएं। अभी मेकर्स ने 'डॉन 3' में रोमा के किरदार को निभाने वाली अभिनेत्री के नाम पर किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं, कहा जा रहा है कि इमरान हाशमी भी फरहान अख्तर की 'डॉन 3' का हिस्सा हैं, वे इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने वाले हैं।

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता को आखिरी बार करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में काम करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। अभिनेता की आगामी फिल्मों की बात करें, तो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगे। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: Mithun Chakraborty Hospitalised: मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता के अस्पताल में भर्ती, सीने में हुई दर्द की शिकायत
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed