रणदीप हुड्डा ने 'सरबजीत' के 10 साल पूरे होने का मनाया जश्न, ऐश्वर्या राय के साथ भावुक वीडियो किया शेयर
10 Years Of Sarbjit: रणदीप हुड्डा ने आज अपनी फिल्म 'सरबजीत' के दस साल पूरे होने पर एक खास पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। फिल्म 'सरबजीत' के इस वीडियो में रणदीप ने कई भावुक पलों को शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी फिल्म 'सरबजीत' के 10 साल पूरे होने की खुशी मनाई है। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें फिल्म के सबसे भावुक और यादगार सीन्स को दिखाया गया है।
रणदीप हुड्डा का पोस्ट
रणदीप हुड्डा ने अपनी फिल्म 'सरबजीत' के 10 साल पूरे होने पर एक खास पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट में रणदीप ने फिल्म के कुछ भावुक पलों को शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रणदीप ने कैप्शन में लिखा, 'सरबजीत के 10 साल।'
View this post on Instagram
वीडियो में क्या है खास?
इस वीडियो की शुरुआत में 'सरबजीत के 10 साल' लिखा आता है। इसके बाद फिल्म के कई इमोशनल सीन दिखाए गए हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे मुसीबत में फंसने से पहले सरबजीत अपने परिवार के साथ खुश था। इसके अलावा भी 'सरबजीत' फिल्म के कई भावुक सीन हैं।
ऐश्वर्या और ऋचा की झलक
इस फिल्म में रणदीप और ऐश्वर्या के अलावा ऋचा चड्ढा और दर्शन कुमार ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋचा चड्ढा के साथ रणदीप के कई दमदार सीन हैं। ऐश्वर्या ने फिल्म में सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार निभाया था, जो अपने भाई को वापस लाने के लिए पूरी ताकत लगा देती है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'सरबजीत' 2016 में रिलीज हुई थी और इसके डायरेक्टर ओमंग कुमार हैं। यह सरबजीत सिंह की सच्ची कहानी पर आधारित है। सरबजीत एक भारतीय किसान थे, जिन्होंने गलती से भारत-पाकिस्तान की सीमा पार कर ली थी। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान में कैद कर लिया गया और उन पर आतंकवाद का आरोप लगाया गया। फिल्म में सरबजीत के जेल के दर्द और उनकी बहन के संघर्ष को दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन के सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फैंस ने विजय की चुनावी जीत से जोड़ा..