'प्यार, दोस्ती और परिवार'; नन्हे मेहमान के आने से पहले रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम ने दिखाईं जनवरी की झलक
Lin Laishram January Photos: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इससे पहले लिन ने जनवरी के महीने की खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं।
विस्तार
साल 2026 का पहला महीना यानी जनवरी विदा ले चुका है। आज 01 फरवरी से नए माह की शुरुआत हुई है। लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा के लिए यह साल यूं भी खास होने वाला है, क्योंकि दो से तीन होने वाले हैं। आज रविवार को लिन लैशराम ने साल के पहले महीने की खूबसूरत फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं।
दोस्तों और परिवार के प्यार में पगा जनवरी का महीना
लिन लैशरान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने तस्वीरों के जरिए बताया है कि जनवरी का महीना कितना खुशनुमा रहा है। साल का पहला महीना दोस्तों और परिवार के साथ मोहब्बत के साथ बीता। एक्ट्रेस ने अपने बेबी शॉवर की फोटोज भी शेयर की हैं।
प्रेग्नेंसी में वर्कआउट करती दिखीं लिन लैशराम
तस्वीरों के साथ लिन लैशराम ने कैप्शन लिखा है, 'जनवरी 2026 कुछ इस तरह बीता। प्यार, दोस्त और परिवार। तस्वीरों में आप भी देखिए झलक'। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लिन लैशराम प्रेग्नेंसी में अपनी सेहत का पूरा ख्याल रख रही हैं। लजीज और हेल्दी फूड के साथ-साथ वह वर्कआउट भी कर रही हैं।
साल 2023 में रचाई थी लिन और रणदीप की शादी
बता दें कि बीते वर्ष 29 नवंबर को रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर वाइफ लिन की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा था, 'दो साल का प्यार, एडवेंचर और अब... एक छोटा सा बच्चा आने वाला है।' बता दें कि लिन और रणदीप हुड्डा ने साल 2023 में शादी रचाई थी। रणदीप हुड्डा की तरह लिन लैशराम भी अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। लिन मूल रूप से मणिपुर की रहने वाली हैं। वे चर्चित मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी। इसके अलावा वे प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मैरी कॉम' में भी काम कर चुकी हैं।
