सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kahiin to Hoga show Sujal aka Rajeev Khandelwal actor started new career journey practicing law shares update

इस चर्चित एक्टर ने एक्टिंग छोड़ शुरू की वकालत, कभी 'कहीं तो होगा' के जरिए टीवी इंडस्ट्री में मचा दिया था तहलका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 01 Feb 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajeev Khandelwal: एक्टर राजीव खंडेलवाल ने अपने करियर पर अपडेट शेयर किया है। हालांकि, उन्होंने अपनी किसी नई फिल्म या शो के बारे में जानकारी नहीं दी। राजीव ने बताया कि उन्होंने अब वकालत शुरू कर दी है।

Kahiin to Hoga show Sujal aka Rajeev Khandelwal actor started new career journey practicing law shares update
राजीव खंडेलवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

राजीव खंडेलवाल ने टीवी और फिल्म जगत में अच्छी लोकप्रियता हासिल की है। मगर, अब उन्होंने अपने करियर की नई यात्रा शुरू की है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की है। उन्होंने वकालत शुरू कर दी है। राजीव का कहना है कि उन्हें शुरू से इसमें दिलचस्पी थी।

Trending Videos

Kahiin to Hoga show Sujal aka Rajeev Khandelwal actor started new career journey practicing law shares update
राजीव खंडेलवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

राजीव ने लिखा, 'कुछ ऐसा कर रहा हूं, जो...'
राजीव खंडेलवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ लिखा है, 'और अब एक नई शुरुआत! कुछ ऐसा कर रहा हूं, जो मैं हमेशा से करना चाहता था। क्या आपको पता है कि IPC (इंडियन पीनल कोड) अब BNS (भारतीय न्याय संहिता) हो गया है'? राजीव ने पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्होंने एक्टिंग पूरी तरह छोड़कर वकालत शुरू की है या साथ में एक्टिंग भी करते रहेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

Kahiin to Hoga show Sujal aka Rajeev Khandelwal actor started new career journey practicing law shares update
कहीं तो होगा - फोटो : सोशल मीडिया

'कहीं तो होगा' से मिली घर-घर में पहचान
राजीव खंडेलवाल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी। उन्होंने लंबे समय तक मॉडल के तौर पर कई विज्ञापनों के लिए भी काम किया था। वहीं बतौर अभिनेता राजीव को सबसे पहले विलेन का किरदार मिला था। राजीव खंडेलवाल पहली बार टीवी सीरियल 'क्या हादसा क्या हकीकत' में नजर आए थे। यह सीरियल साल 2002 में आया था। इस सीरियल में राजीव विलेन के रोल में दिखे। मगर, उन्हें असली पहचान एकता कपूर के सीरियल 'कहीं तो होगा' से मिली थी।

सुजल की भूमिका से बटोरी तारीफ
टीवी शो 'कहीं तो होगा' में राजीव ने सुजल का किरदार निभाया था। उनके अपोजिट आमना शरीफ मुख्य भूमिका में थीं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई। लंबे समय तक टीवी सीरियल में करने के बाद राजीव खंडेलवाल ने फिल्मों की ओर रुख करने का फैसला किया। राजीव खंडेलवाल की डेब्यू फिल्म 'आमिर' है। यह फिल्म साल 2008 में आई थी। इसके बाद वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed