सब्सक्राइब करें

Rani Chatterjee: देसी रंग में रंगी रानी, मिट्टी के चूल्हे पर पकाया खाना, बोलीं- गांव के जीवन का शानदार अनुभव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 Dec 2024 10:04 AM IST
सार

Rani Chatterjee: रानी चटर्जी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मायके का टिकट कटा दी पिया' की तैयारियों में व्यस्त हैं। उन्होंने सेट से एक वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
Rani Chatterjee cooking food at her movie set Maike Ke Ticket Kata Di Piya shares video

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा रानी चटर्जी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मायके का टिकट कटा दी पिया' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर सेट से कुछ झलकियां साझा की हैं। रानी शूटिंग के बीच सेट पर खाना बनाती दिख रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि वे किसी आधुनिक रसोई में नहीं, बल्कि मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रही हैं।

Trending Videos
Rani Chatterjee cooking food at her movie set Maike Ke Ticket Kata Di Piya shares video
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

ग्रामीण जीवन का अनुभव बताया
रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। इसमें वे मिट्टी के चूल्हे पर खाना बन रही हैं। साड़ी पहने अभिनेत्री बिल्कुल देसी रंग में रंगी हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'फिल्म शूटिंग की सबसे अच्छी बात है गांव के जीवन का बहुत अच्छा अनुभव मिलता है। 'माइके के टिकिट कटा दी पिया' पिया के सेट से आपके लिए यह वीडियो शेयर कर रही हूं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Chatterjee cooking food at her movie set Maike Ke Ticket Kata Di Piya shares video
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम@ranichatterjeeofficial

यूजर्स ने दिया सुझाव
रानी का यह अंदाज देख यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं, साथ ही कुछ लोग सलाह भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'चूल्हे पर खाना मत बनाइए, मेकअप खराब हो जाएगा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी फिल्म कब तक आएगी?' एक यूजर ने लिखा, 'आप बेजोड़ हैं दीदी'।

ये खबर भी पढ़ें:
Vijay Varma-Tamannaah: पार्टी में लेडी लव का पर्स लटकाए दिखे विजय, यूजर्स बोले-तमन्ना का रंग चढ़ने लगा

Rani Chatterjee cooking food at her movie set Maike Ke Ticket Kata Di Piya shares video
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

'दीदी नंबर 1' में आई थीं नजर
रानी चटर्जी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'दीदी नंबर 1' में देखा गया था। प्रवीन कुमार गुदुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रानी चटर्जी के अलावा देव सिंह, अनूप अरोड़ा और आर्यन बाबू सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

ये खबर भी पढ़ें:
Baby John: 'बेबी जॉन' का हिस्सा बन पछता रही हैं कीर्ति सुरेश? फ्लॉप के कगार पर डेब्यू फिल्म

विज्ञापन
Rani Chatterjee cooking food at her movie set Maike Ke Ticket Kata Di Piya shares video
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@ranichatterjeeofficial

ब्लॉकबस्टर फिल्म से किया डेब्यू
भोजपुरी इंडस्ट्री में रानी ने साल 2004 में फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' से अपना करियर शुरू किया था। इस फिल्म में उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के साथ काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

ये खबर भी पढ़ें:
Tine Ahuja: जब स्विटजरलैंड में गोविंदा ने 'दूध और चॉकलेट' खाने से टीना को कर दिया था मना, जानें पूरा किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed