‘यह सच नहीं लगता…’ रानी मुखर्जी ने करियर जर्नी को किया याद, बॉलीवुड में पूरे किए 30 साल
Rani Mukerji Complete 30 years In Bollywood: सोमवार को रानी मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें बाॅलीवुड में अपने तीस साल पूरे होने की बात का जिक्र किया। साथ ही अपनी करियर जर्नी को याद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रानी मुखर्जी के बॉलीवुड करियर को तीस साल हो चुके हैं। उन्होंने इस सफर के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे और एक एक्ट्रेस के तौर पर खुद को निखारा। इस दौरान उन्होंने जो कुछ अनुभव किया, उसका जिक्र अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है। यशराज फिल्म्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर रानी मुखर्जी की यह पोस्ट शेयर की गई है। जानिए, अपनी करियर जर्नी को लेकर रानी मुखर्जी ने क्या कहा?
रानी मुखर्जी ने बताया कैसे सिनेमा की दुनिया में आईं?
रानी मुखर्जी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘तीस साल, जब मैं यह बात जोर से कहती हूं तो यह सच नहीं लगता है। लेकिन यह बात मुझे बताती है कि अगर आप दिल से कोई ऐसा काम करते हैं जिससे आप प्यार करते हैं, तो समय पंख लगाकर उड़ जाता है। आप और ज्यादा काम करना चाहते हैं। तीस साल पहले मैंने एक्ट्रेस बनने के किसी बड़े प्लान के बिना एक फिल्म सेट पर कदम रखा था। एक यंग लड़की लगभग इत्तेफाक से सिनेमा की दुनिया में आई। लेकिन मुझे इस काम से प्यार हो गया।’
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Mardaani 3 Trailer: ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज, रानी मुखर्जी का दिखा दबंग अंदाज; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
ये खबर भी पढ़ें: Mardaani 3 Trailer: ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज, रानी मुखर्जी का दिखा दबंग अंदाज; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
रानी मुखर्जी ने अपने करियर की उम्दा फिल्मों को किया याद
अपनी पोस्ट में रानी मुखर्जी ने पहली फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ से लेकर ‘साथिया’, ‘बंटी और बबली’, ‘हम तुम’, ‘नो वन किल्ड जेसिका’ और ‘ब्लैक’ जैसी फिल्मों का जिक्र किया। इन फिल्मों से जुड़े अनुभव साझा किए। इनके बाद वह फिल्म ‘मर्दानी’ की बात करती हैं। वह पोस्ट में लिखती हैं, ‘फिल्म ‘मर्दानी’ मेरे दिल में एक खास जगह रखती है। शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में लाउड हीरोइज्म नहीं है। इस फिल्म के जरिए मैंने जाना कि ऐसी कहानियां बताना कितना जरूरी है। यह कहानियां लोगों को असहज करती हैं लेकिन एक उम्मीद भी जगाती हैं।’ आगे पोस्ट में उन्होंने शादी और मां बनने के बारे में बात की। साथ ही बताया कि कैसे इन चीजों ने उनको काम पर फोकस करने में मदद की है।
आखिर में अपनी पोस्ट का समापन रानी मुखर्जी ने यह कहकर किया कि वह हमेशा सिनेमा की एक स्टूडेंट बनकर रहेंगी।
फिल्म 'मर्दानी 3' जल्द होगी रिलीज
रानी मुखर्जी के करियर फ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म 'मर्दानी 3' रिलीज होगी। इस फिल्म में एक बार फिर से वह दबंग पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट 30 जनवरी है।